ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली खेलते समय यदि विशेष रंगों का उपयोग किया जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। 

उज्जैन. होली के रंगों का चयन आप अपने व्यवसाय, नौकरी या आय स्त्रोत के आधार पर भी कर सकते हैं। ऐसा करने से बिजनेस या नौकरी में भी लाभ होने की स्थिति बनती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, जानिए किस व्यवसाय या नौकरी वाले को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये लोग खेलें लाल रंग से होली
लाल रंग भूमि पुत्र मंगल का रंग है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले बिल्डर्स, प्रॉपर्टी डीलर्स, कॉलोनाइजर्स, इंजीनियर्स, बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करने वाले एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लाल रंग से होली का उत्सव मनाना चाहिए।
मित्र रंग: गुलाबी, केशरिया, महरुन।

ये खेलें हरे रंग से होली
हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, जज, लेखक, पत्रकार, पटकथा लेखक को होली खेलने के लिए हरे रंग का उपयोग करना, लाभ एवं सफलता दिलाएगा। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर इंजीनियर भी हरे रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
मित्र रंग: नीला, पीला, आसमानी।

ये खेलें पीले रंग से होली
पीला रंग गुरु का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु सोना, चांदी, अन्न व्यापार के आर्थिक पक्ष को प्रभावित करता है। अनाज व्यापारी, सोना, चांदी व्यापारी, शेयर मार्केट से संबंध रखने वालों को पीले रंग से होली खेलना लाभदायक रहेगा। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ तो होगा ही। साथ ही, आप सम्मानित भी होंगे।
मित्र रंग: लाल, हरा, जामुनी।

ये खेलें नीले रंग से होली
नीला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अभिनेता, रंगमंच के कलाकार, कम्प्यूटर व्यवसायी, प्लास्टिक, ऑयलपेंट, स्क्रेप, लोहा व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञ लोग होली का पर्व नीले रंग से मनाएं। इससे इस वर्ष वह नई ऊंचाइयां एवं नवीन पद को प्राप्त करेंगे। आर्थिक एवं सामाजिक भी लाभ होगा।