दीपावली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह से पूजा-पाठ किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार दीपावली की रात 9 खास जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता मिल सकती है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. दिवाली की शाम पर लक्ष्मी पूजा से पहले मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। अगर घर में आंगन है तो एक दीपक आंगन में जलाएं और अगर आंगन नहीं तो है ड्राइंगरूम या घर के बीचों-बीच दीपक जला सकते हैं।
2. घर के पास मंदिर में भी दीपक जलाना चाहिए। मंदिर में कम से कम 5 दीपक जरूर जलाएं और भगवान से सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करें।
3. घर के पास जो भी चौराहा हो वहां भी एक दीपक जलाना चाहिए।
4. लक्ष्मी पूजन के बाद पीपल के नीचे भी दीपक जलाएं।
5. घर के आंगन में तुलसी के पास दीपक जलाएं।
6. मुख्य द्वार पर दोनों तरफ एक-एक दीपक जलाएं।
7. दिवाली के दिन घर की छत पर भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। छत पर रोशनी करें और रात में एक दीपक भी जलाएं।
8. लक्ष्मी पूजा के समय घर के मंदिर में एक दीपक ऐसा जलाएं जो रातभर जलता रहे।
9. दिवाली पर आंगन में एक रंगोली बनाएं और उस रंगोली में बीच में भी एक दीपक जलाएं।