इस बार 18 से 25 जून के बीच ग्रहों की दुर्लभ स्थिति बन रही है, क्योंकि इस दौरान एक साथ 6 ग्रह वक्री रहेंगे।

उज्जैन. काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, जब कोई ग्रह वक्री होता है तो पृथ्वी से कुछ इस तरह दिखाई देता है जैसे वो बहुत धीरे या उल्टी चाल से पीछे की ओर चल रहा है। ज्योतिष ग्रंथों में वक्री ग्रहों का खास असर बताया गया है। पं. मिश्र के अनुसार आने वाले दिनों में 6 ग्रहों की ऐसी स्थिति ज्यादातर लोगों के लिए शुभ रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहु-केतु हमेशा रहते हैं वक्री
ज्योतिषाचार्य पं. मिश्र ने बताया कि 18 जून को बुध मिथुन राशि में वक्री हो जाएगा। इसके पहले से शुक्र वृष राशि में वक्री है। गुरु और शनि दोनों मकर राशि में वक्र चल रहे हैं। इनके अलावा राहु और केतु हमेशा ही वक्री चाल से चलते हैं। 18 से 25 जून के बीच बनने वाली इस स्थिति से कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

ग्रहों की स्थिति का 12 राशियों पर असर
ग्रहों की स्थिति से मेष, वृष, सिंह, कन्या और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। इन 5 राशियों को किस्मत का साथ भी मिलेगा। इन लोगों के लिए तरक्की और फायदे का समय भी है। इनके अलावा कर्क, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 4 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा। मिथुन, तुला और धनु राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। जॉब, बिजनेस, लेन-देन, निवेश और सेहत के मामलों में इन 3 राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

धन हानि और दुर्घटना की आशंका
मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढय्या चल रही है। इनके अलावा धनु राशि वाले लोगों पर साढ़ेसाती है। इसलिए इन 3 राशि वाले लोगों को खासतौर से सावधान रहना होगा। शनि के प्रभाव से इन राशि वाले लोगों को धन हानि हो सकती है। अपने ही लोगों से विवाद हो सकता है। चोट लगने और दुर्घटना होने की भी आशंका है।