21 नवंबर, गुरुवार को शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही शनि, केतु और बृहस्पति हैं। धनु राशि में चार ग्रह होने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है।

उज्जैन. ग्रहों की इस स्थिति से कई लोगों की जॉब और बिजनेस में बड़े बदलाव होने की संभावना है। इन ग्रहों के प्रभाव से कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सितारों की ऐसी स्थिति का असर सभी राशियों पर रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब, कौन सा ग्रह बदलेगा राशि
धनु राशि में स्थिति शनि, शुक्र और केतु आपस में मित्र हैं, लेकिन ये बृहस्पति के शत्रु ग्रह हैं। 16 दिसंबर के बाद सूर्य भी इन ग्रहों के साथ रहेगा। इसके बाद 25 दिसंबर को शुक्र धनु राशि से निकल जाएगा। लेकिन बुध के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि में फिर से 5 ग्रह आ जाएंगे। इस तरह ग्रहों की उथल-पुथल होने से कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। ग्रहों की ये स्थिति 14 जनवरी तक रहेगी।

कैसा होगा ग्रहों का असर?
धनु राशि में 4 ग्रह यानी बृहस्पति, शुक्र, शनि और केतु के एक साथ होने से ज्यादातर लोगों के लिए समय ठीक रहेगा, हालांकि उथल-पुथल वाला समय रहेगा, लेकिन जो भी नए बदलाव होंगे उनका सकारात्मक असर ज्यादा देखने को मिलेगा। ग्रहों की इस स्थिति के प्रभाव से कई लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं। वहीं अगले महीने शत्रु ग्रहों की युति बनने से कई लोगों के लिए विवाद और तनाव वाला समय रहेगा और उलझनें भी बढ़ सकती हैं।

ग्रहों की स्थिति का 12 राशियों पर असर
शुभ :
मेष, कर्क, वृश्चिक और कुंभ
अशुभ : वृषभ, मिथुन, धनु और मकर
सामान्य : सिंह, कन्या, तुला और मीन