शनि की कृपा होने से व्यक्ति के जीवन में खुशी और सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति तरक्की करते हुए सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ता चला जाता है।

उज्जैन. शनि की शुभ स्थिति देखने के लिए न सिर्फ कुंडली में शनि का अच्छे भाव में होना देखा जाता है, बल्कि हथेली में भी शनि पर्वत और शनि रेखा को देखकर जाना जा सकता है। आगे जानिए शनि रेखा से जुड़ी खास बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि रेखा मणिबंध से आरंभ होकर सीधे चलकर उंगली के नीचे वाले हिस्से जिसे शनि पर्वत कहा जाता है वहां पर आकर मिले तो व्यक्ति बहुत ही सफलता प्राप्त करता है। यह रेखा सीधे बिना रुकावट के आने पर व्यक्ति अपने जीवन में बहुत धन कमाता है।
2. अगर किस व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर कोई तिल बना हुआ होता तो भी व्यक्ति अपने जीवनकाल में खूब पैसे बनाता है और समाज में उसकी अच्छी मान-प्रतिष्ठा बनती है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही कम समय में मुकाम हासिल कर लेते हैं।
3. वहीं दूसरी तरफ अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर एक से ज्यादा रेखाएं बनी हुई होती हैं या जालनुमा कोई आकृति हो तो इसे शनि की दशा माना जाता है। शनि पर्वत पर कई रेखाओं का अच्छा नहीं माना जाता है। यह इस बात का संकेत करती है कि व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बनी रहती है।
5. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंध से होते हुए को रेखा निकलकर शनि पर्वत पर जाने से पहले ही बीच में रुक जाती हो तो या नौकरी और व्यापार में आने वाली कई तरह की परेशानियों का संकेत है।
6. अगर किसी व्यक्ति के हथेली पर शनि पर्वत ऊंचा उठा हुआ है और उस पर्वत पर कोई रेखा एकदम साफ और स्पष्ट रूप से बनी है तो यह राजयोग का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों की गिनती धनवान लोगों में होती है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली में एक से ज्यादा होती हैं राहु रेखा, इसे देखकर जान सकते हैं किस उम्र में आप पर आएगी मुसीबत

हथेली की ये 6 रेखाएं, चिह्न और पर्वत बना सकते हैं आपको किस्मत वाला और धनवान

जिनकी हथेली में होता है इन 5 में से कोई भी 1 शुभ योग, वो होता है किस्मत वाला

हथेली के निशान और अंगुली की बनावट से भी जान सकते हैं किसी के भी भविष्य और स्वभाव से जुड़ी खास बातें

हथेली में हो सकते हैं एक से ज्यादा त्रिभुज के निशान, सभी से जुड़े होते हैं खास संकेत