ज्योतिष शास्त्र में कुछ नक्षत्रों को बहुत ही शुभ माना गया है। इन सभी में पुष्य (Pushya Nakshatra) का सबसे अधिक महत्व है। फरवरी के तीसरे सप्ताह में एक नहीं बल्कि दो दिन पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, 14 फरवरी को सोम पुष्य और 15 को मंगल पुष्य का संयोग बन रहा है। ये दोनों ही दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ रहेंगे।

उज्जैन. गुरु के उदय रहते हुए इन दो दिनों (14-15 फरवरी) में मांगलिक कामों सहित हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। सोमवार को कपड़े, ज्वेलरी और व्हीकल खरीदना शुभ रहेगा। वहीं, मंगलवार को प्रॉपर्टी खरीदारी और रियल एस्टेट में निवेश का शुभ मुहर्त रहेगा। पुष्य नक्षत्र के संयोग में किए गए दान से कई गुना शुभ फल मिलता है। साथ ही इस योग में की गई पूजा-पाठ से बुरा समय भी दूर होने लगता है। आगे जानिए और भी खास बातें…

क्यों खास है इस बार का पुष्य संयोग?
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा कर्क राशि में होता है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा ही होता है और सोमवार भी चंद्रमा का ही दिन है। इसलिए सोमवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। अगले दिन मंगलवार को भी पुष्य नक्षत्र रहेगा। चंद्र मंगल के मित्र होने के कारण भी मंगल-पुष्य का संयोग धन वृद्धि का योग बना रहा है। इसलिए ये दोनों दिन खरीदारी के लिए फायदेमंद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुष्य नक्षत्र: कब से कब तक?
सोमवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग दोपहर तकरीबन 12 बजे से शुरू होगा। जो कि मंगलवार को दोपहर करीब 1.45 तक रहेगा। इन दो दिनों में वार के मुताबिक खरीदारी, निवेश, एग्रीमेंट और नए कामों की शुरुआत की जा सकती है। पुष्य नक्षत्र में किए गए कामों का शुभ फल और बढ़ जाता है। इसलिए इन दो दिनों में किए गए दान और पूजा-पाठ का फायदा लंबे समय तक मिलेगा।

किस दिन क्या करना रहेगा शुभ?
14 फरवरी, सोमवार:
सोम पुष्य के संयोग में कपड़े, चांदी, सोना, किताबें, व्हीकल, मोबाइल, कंप्यूटर, लेपटॉप, संचार के साधन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। ये दिन शेयर मार्केट में निवेश और नई नौकरी ज्वाइन करने के लिए भी शुभ है।

15 फरवरी, मंगलवार: मंगल पुष्य के योग में प्रॉपर्टी खरीदारी और रियल एस्टेट में निवेश करना खासतौर से फायदेमंद रहेगा। नौकरी और बिजनेस के जरूरी एग्रीमेंट इस दिन करना शुभ होगा। सरकारी काम निपटाने के लिए भी ये दिन अच्छा है। साथ ही इस दिन घर की सजावट का सामान सोना, पीतल और तांबे के बर्तनों की खरीदारी की जा सकती है।


ये भी पढें...

Valentine's Day को और भी रोमांटिक बना रहा है ग्रहों का ये खास संयोग, लव लाइफ के लिए खास रहेगा ये दिन


Valentine's Day 2022: टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानिए इस साल कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ?


Valentine's Day 2022: एस्ट्रोलॉजी से जानिए, किन राशियों के लोग होते हैं मेड फॉर इच अदर, बनते हैं बेस्ट कपल


Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर को दें राशि अनुसार खास गिफ्ट, और भी ज्यादा मजबूत होगा आपका रिलेशन