सौरमंडल का राजा सूर्य 13 फरवरी, रविवार से राशि बदलकर मकर से कुंभ में आ चुका है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य 14 मार्च तक कुंभ राशि में ही रहेगा।

उज्जैन. इस राशि में गुरु पहले से ही स्थित है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन खासतौर से मौसम, प्रशासन और राजनीति मामलों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को यानी 14-15 फरवरी को पुष्य नक्षत्र रहेगा। दो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनना शुभ रहेगा। जिसमें हर तरह की खरीदारी और नए कामों की शुरुआत की जा सकेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति
सूर्य के राशि परिवर्तन से अब सूर्य-शनि का अशुभ योग खत्म हो गया है, जिससे कई लोगों के बिजनेस और नौकरी में आ रही परेशानियां दूर होंगी। विवाद और तनाव से भी राहत मिलेगी। कुछ लोगों की सेहत में भी सुधार होने लगेगा। वहीं, कुंभ राशि में सूर्य और गुरु का शुभ योग बनने से कई लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होगा।

14 मार्च तक रहेगा सूर्य-गुरु का शुभ योग
सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश कर चुका है। अब ये 14 मार्च तक इसी राशि में रहेगा। कुंभ सूर्य की शत्रु राशि है। कुंभ में पहले से ही बृहस्पति मौजूद है। इससे सूर्य और गुरु की युति हो रही है, जो कि शुभ फल देने वाली रहेगी। इस शुभ योग से प्रशासनिक सेवाओं और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छे बदलाव होने की संभावना है।

शनि-मंगल की युति
26 फरवरी को मंगल भी अपना स्थान बदलेंगे। ये ग्रह धनु से मकर राशि में जाएगा। इससे मंगल और शनि की युति होगी। यहां मंगल अपनी उच्च राशि में रहेगा। ये ग्रह स्थिति भी बड़े बदलाव का संकेत दे रही है। जिससे मौसम, अर्थव्यवस्था और खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर इन ग्रहों का असर पड़ेगा। साथ ही बुद्धिजीवी वर्ग भी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा राजनीति में भी बदलाव हो सकते हैं।

पुष्य नक्षत्र में खरीदारी इसलिए शुभ
14 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे से पुष्य नक्षत्र का संयोग शुरू होगा जो कि मंगल को दोपहर तकरीबन 1.45 तक रहेगा। इन दो दिनों में हर तरह की खरीदारी और नए कामों की शुरुआत की जा सकेगी। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव अधिष्ठाता बृहस्पति देव हैं। शनि के प्रभाव से खरीदी गई वस्तु स्थाई रूप से लंबे समय तक बनी रहती है और गुरु के प्रभाव से वह समृद्धि दायी होती है। 

ये भी पढें...

Valentine's Day को और भी रोमांटिक बना रहा है ग्रहों का ये खास संयोग, लव लाइफ के लिए खास रहेगा ये दिन


Valentine's Day 2022: टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानिए इस साल कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ?


Valentine's Day 2022: एस्ट्रोलॉजी से जानिए, किन राशियों के लोग होते हैं मेड फॉर इच अदर, बनते हैं बेस्ट कपल


Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर को दें राशि अनुसार खास गिफ्ट, और भी ज्यादा मजबूत होगा आपका रिलेशन