सूर्य 6 नवंबर तक स्वाती नक्षत्र में रहेगा। इस नक्षत्र का स्वामी राहु है। सूर्य ही आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाता है। इसलिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से देश की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य के प्रभाव से 5 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं अन्य 7 राशियों को संभलकर रहना होगा।

उज्जैन. सूर्य 6 नवंबर तक स्वाती नक्षत्र में रहेगा। इस नक्षत्र का स्वामी राहु है। सूर्य ही आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाता है। इसलिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से देश की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य के प्रभाव से 5 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं अन्य 7 राशियों को संभलकर रहना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा होगा देश-दुनिया पर असर
पं. मिश्र के अनुसार, राहु के नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से मौसम में बदलाव होंगे। देश के कुछ हिस्सों में ठंडक बढ़ेगी। साथ ही देश की सीमाओं से जुड़े कुछ बड़े मामले सामने आ सकते हैं। प्रशासनिक व्यवस्था में भी फेरबदल की संभावना बन रही है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के कारण कई लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। कामकाज को लेकर तनाव की स्थितियां भी बन सकती हैं।

मकर सहित 5 राशियों के लिए अच्छा समय
वृष, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

कुंभ सहित 7 राशियों के लिए मुश्किल समय
सूर्य के राशि परिवर्तन होने से मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की जॉब और बिजनेस में मुश्किल समय हो सकता है। सूर्य के कारण विवाद और तनाव बढ़ सकता है। लिए गए कुछ फैसले गलत भी साबित हो सकते हैं। इन 7 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।