इस बार 15 जनवरी, बुधवार को मकर संक्राति है। इस दिन सुबह 8.33 मिनट पर सूर्य श्रवण नक्षत्र के साथ धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। श्रवण नक्षत्र के स्वामी शनि है। चंद्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा और बुधवार को पंचमी तिथि रहेगी।

उज्जैन. सूर्य के राशि परिवर्तन के समय को लेकर पंचांग भेद भी हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए मकर सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर असर...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि
आपकी साधनाओं को सफलता मिलेगी। कई दिनों से जो कार्य करना चाह रहे थे, वह पूर्ण होगा। ट्रांसपोर्ट और आयात निर्यात वालों को फायदा होगा। इस दिन आप पीले या केसरी रंग के वस्त्र धारण करें। तिल, चने की दाल का दान करें।

वृषभ राशि
व्यवसाय में तरक्की होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान के लिए सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे। संक्राति पर नीले अथवा आसमानी वस्त्रों को धारण करें। तेल, तिल, कंबल, पुस्तक का दान करें।

मिथुन राशि
अनजानों पर विश्वास न करें। जोखिम पूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास करें। संक्रांति पर आप नीले या काले वस्त्रों को धारण करें। तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी, अन्न का दान करें।

कर्क राशि
नए लोगों से संपर्क होगा। कार्यक्षेत्र का विकास होगा। संक्रांति पर आपको पीले या गुलाबी वस्त्र को धारण करना चाहिए। व्यापार शुभ होगा। तिल, चना, साबूदाना, कंबल, मच्छरदानी दान करें।

सिंह राशि
मकर संक्राति का पर्व आपके लिए चिंताजनक हो सकता है। अज्ञात भय रहेगा। जोखिम भरे कार्यों को टालने का प्रयास करें। संक्राति पर लाल वस्त्र धारण करें, मच्छरदानी और तिल का दान करें।

कन्या राशि
विशेषकर विद्यार्थिर्यों को बहुत लाभ होगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में तरक्की होगी। संक्रांति पर आपको सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए और ऊनी वस्त्र, तिल का दान करें।

तुला राशि
बुधवार और मकर संक्रांति के योग की वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्यादा चिंता की आवश्यकता नहीं है। कुछ समय बाद प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। सफेद वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ होगा। तिल और मच्छरदानी का दान करें।

वृश्चिक राशि
व्यापार में लाभ हो सकता है और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। नुकसान की भरपाई होगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। समस्याओं का समाधान होगा। केशरी वस्त्र धारण करना उचित होगा। तिल, साबूदाने और ऊन का दान करें।

धनु राशि
नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। नए संपर्कों की प्राप्ति होगी। संक्राति पर आप पीले वस्त्र का धारण करें। तिल, कंबल, मच्छरदानी अपनी सक्षमतानुसार दान करें।

मकर राशि
व्यापार और व्यवसाय आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में आ रहा दबाव समाप्त होगा। सम्मानित लोगों से मिलना होगा। संक्रांति पर नीले वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ होगा। तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

कुंभ राशि
किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर विश्वास न करें। निवेश आदि से बचने का प्रयास करें। संतान पर ध्यान दें। संक्रांति पर सफेद वस्त्र धारण करें और तेल, रुई, वस्त्र, राई, मच्छरदानी का दान करें।

मीन राशि
व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा। संबंधियों और सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। संक्रांति पर लाल वस्त्र धारण करें। कंबल, ऊनी वस्त्र, कंबल किसी जरूरतमंद को दान करें।