4 मई, मंगलवार को भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र मेष राशि से निकलकर स्वयं की राशि वृष में प्रवेश करेगा। वृष राशि में शुक्र 29 मई तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र को लग्जरी लाइफ, मनोरंजन, फैशन, प्रेम, रोमांस आदि का कारक माना जाता है। वृष राशि में शुक्र के आने से मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या और मकर राशि लोगों को शुभ फल मिलने लगेंगे। जानिए किस राशि को कैसे होगा फायदा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
- अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे और अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है।
- जमीन जायदाद से जुड़े मामले संपन्न होंगे। पैतृक संपत्ति के लाभ के भी योग बन रहे हैं।
- पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। स्वास्थ्य भी पहले से ठीक रहेगा।

वृषभ
- नया व्यापार शुरू करने के लिए ये समय उत्तम है। नए अनुबंध भी इस समय कर सकते हैं।
- सरकारी टेंडर भी हासिल करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
- विदेशी कंपनी में सर्विस या नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है।

कर्क
- आय के साधन बढ़ेगें। प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय उत्तम है।
- बिजनेस में भी उन्नति होगी। ये समय अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने का है।
- संतान संबंधी चिंता दूर होगी। संतान से संबंधित सुख प्राप्त होंगे।

सिंह
- नौकरी और बिजनेस में उन्नति होगी। पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी बन रहे हैं।
- जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामले हल होंगे। नया मकान भी इस समय खरीद सकते हैं।
- व्यापारियों के लिए यह समय उत्तम है। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कन्या
- धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। दान पुण्य करने से मन प्रसन्न रहेगा।
- परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। अविवाहतों के संबंध तय होंगे।
- नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो ये समय आवेदन करने के लिए श्रेष्ठ है।

मकर
- विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। भाइयों का साथ मिलेगा।
- प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। धर्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी।
- जो सरकारी काम काफी समय से अटके हैं, वो पूरो हो सकते हैं।