4 मई, मंगलवार से शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृष में आ जाएगा। इस राशि में शुक्र 28 मई तक रहेगा। वृष राशि का स्वामी भी शुक्र ही है। इसलिए अपनी ही राशि में आने से इस ग्रह का शुभ फल और बढ़ जाएगा।

उज्जैन. आमतौर पर शुक्र ग्रह एक राशि में 23 दिन तक रहता है। शुक्र के अपनी ही राशि में आने से देश-दुनिया में बड़े बदलाव होंगे। इस ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है। इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है। वहीं अशुभ असर से फालतू खर्चा होता है और इनसे संबंधित सुख में कमी होती है। जानिए किस राशि पर कैसा होगा शुक्र के राशि परिवर्तन का असर…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राशियों के लिए शुभ
शुक्र की चाल में बदलाव होने से सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

इन राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
अपनी ही राशि में शुक्र के आ जाने से मेष, वृष, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझने आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

इन राशियों के लिए अशुभ
शुक्र के राशि बदलने से मिथुन और तुला राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।

शुक्र के राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

4 मई को शुक्र करेगा वृष राशि में प्रवेश, इन 6 राशि वालों को हो सकता है फायदा