सपने भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में भी हमें सूचित करते हैं। यदि हम इन सपनों के संकेतों को समझ लें तो हम समय से पहले ही सचेत हो सकते हैं। और भविष्य में आने वाली मुसीबतों से बच सकते हैं। 

उज्जैन. सपनों की दुनिया में हम वह सब कुछ देख सकते हैं जो वास्तविक दुनिया में होता ही नहीं है जैसे- मुर्दे से बात करना । इस प्रकार के सपने भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में भी हमें सूचित करते हैं। यदि हम इन सपनों के संकेतों को समझ लें तो हम समय से पहले ही सचेत हो सकते हैं। और भविष्य में आने वाली मुसीबतों से बच सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- यदि किसी व्यक्ति को सपने में ऐसा दिखाई दे कि वह किसी मरे हुए इंसान को पुकार रहा है तो उस पर विपत्ति आने की संभावना बढ़ जाती है तथा उसे कई प्रकार के दु:ख भी भोगने पड़ सकते हैं।

2- यदि सपने में कोई मुर्दे से बात करता है तो बहुत ही जल्दी उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। जो व्यक्ति सपने में प्रेतों से मित्रता कर लेता है उसके उद्योग व व्यवसाय में वृद्धि होती है।

3- सपने में जिसे ताबूत में मुर्दा रखा दिखाई दे तो निकट भविष्य में उसके साथ कोई दुर्घटना होने की संभावना रहती है।

4- यदि किसी व्यक्ति को सपने में साफ-सुथरी शमशान दिखाई दे तो उसके व्यापार में वृद्धि होती है।

5- जिस व्यक्ति को सपने में स्वयं की शवयात्रा दिखाई दे उसकी उम्र बढ़ जाती है। परंतु यदि कोई रोगी ऐसा स्वप्न देखता है तो शीघ्र ही उसकी मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है।

6- स्वप्न में जो किसी की कब्र पर लिखी हुई पंक्तियां पढ़ता है उसे उच्च पद प्राप्त होता है। स्वप्न में जिसे खुदी हुई कब्र दिखाई दे उसे प्रेम में निराशा प्राप्त होती है।

7- सपने में जिसे अपनी पत्नी का शव दिखाई दे, वह मनुष्य अनेक रोगों से पीडि़त होता है।

8- यदि सपने में किसी की शवयात्रा दिखाई दे तो दाम्पत्य जीवन कलहपूर्ण व्यतीत होता है व संतान सुख भी कम ही मिलता है।

9- जिस स्त्री को स्वप्न में राक्षस दिखाई दे तो उसे वास्तविक जीवन में पति अथवा प्रेमी से धोखा मिलता है।

10- स्वप्न में जो विष पीकर मर जाए तो वह रोगी हो जाता है तथा अनेक दु:खों को भोगता है।