आज (14 फरवरी, सोमवार) वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2022) है। ये प्रेमियों का दिन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस दिन प्रेमी जोड़े और विवाहित युगल एक-दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

उज्जैन. ज्योतिषियों की मानें तो इस बार वेलेंटाइन डे पर ग्रहों का शुभ योग बन रहा है जो प्रेमियों के लिए अनुकूल फल देने वाला रहेगा। वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2022) पर ज्योतिषी ऐसे ग्रह-नक्षत्र और संयोग बता रहे हैं जो इस दिन को और अधिक रोमांटिक बनाएंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि जिन प्रेमियों के ग्रह-नक्षत्र इस दिन अनुकूल होंगे, उनके लिए यह दिन शुभ साबित होगा। 

ये शुभ योग वैलेंटाइन डे को बना रहे हैं खास
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार वैलेंटाइन डे पर पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेंगे। इन दोनों नक्षत्रों के योग से सौभाग्य और आयुष्मान नाम के शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, और रवि योग भी दिन भर रहेगा। ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा इस दिन स्वराशि यानी कर्क में, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में और मंगल धनु राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति लव लाइफ को बहुत ही रोमांचकारी बना रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों खास है ग्रहों की ये स्थिति
- भारतीय ज्योतिष के अनुसार, साहस के लिए पराक्रम भाव, पसंद के लिए पंचम, भाग्य के लिए नवम भाव पर विचार किया जाता है। 
- सप्तम भाव जीवन साथी का भाव है जो रोमांस व प्रेम के भौतिक परिणाम का भाव है। रोमांस व प्रेम में चंद्र, शुक्र व मंगल की ही महत्वपूर्ण भूमिका है। 
- चंद्रमा मन का कारक है। मन की चंचलता पर चंद्रमा नापसंद को व्यक्त करता है इसलिए चंद्र प्रधान व्यक्ति को मूडी कहा जाता है। 
- मंगल साहस, पराक्रम व ऊर्जा से संबंध रखता है। चंद्र-मंगल की भूमिका महिला के जीवन में महत्व रखती है। 
- शुक्र काम जीवन व आकर्षण का कारक माना जाता है। शुक्र-मंगल की यानी रोमांस का कारण होती है। इस पर चंद्र का प्रभाव लोगों को रोमांटिक बनाता है।
- ध्यान से देखा जाए तो वैलेंटाइन डे का संबंध शुक्र, मंगल और चंद्रमा से है। ये तीनों ग्रह युवा वर्ग से संबंधित है। इस दिन का लग्न, पराक्रम, पंचम, सप्तम, नवम व ग्यारहवें भाव से घनिष्ठ संबंध है। 


ये भी पढें...

Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर को भूलकर भी ये चीजें न दें गिफ्ट में, इनसे बढ़ती है निगेटिविटी


Valentine's Day 2022: टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानिए इस साल कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ?


Valentine's Day 2022: एस्ट्रोलॉजी से जानिए, किन राशियों के लोग होते हैं मेड फॉर इच अदर, बनते हैं बेस्ट कपल


Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर को दें राशि अनुसार खास गिफ्ट, और भी ज्यादा मजबूत होगा आपका रिलेशन