अक्टूबर 2022 के अगले 10 दिन यानी 26 अक्टूबर का समय बहुत खास रहेगा। इस दौरान 1-2 नहीं बल्कि पूरे 5 ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसका असर पर व्यक्ति के जीवन पर दिखाई देगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह व्यक्ति के जीवन पर शुभ-अशुभ असर डालता है। अगर ग्रहों की स्थिति में लगातार परिवर्तन होता रहे तो जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। अक्टूबर के आने वाले 10 दिनों में ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। 26 अक्टूबर तक 4 ग्रह सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध राशि बदलेंगे, वहीं शनि ग्रह मकर राशि में सीधी चाल चलने लगेगा। इसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी लोगों के जीवन पर होगा। आगे जानिए किस ग्रह के राशि बदलने का राशियों पर क्या असर होगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन-सा ग्रह कब बदलेगा राशि?
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 16 अक्टूबर, रविवार को मंगल ग्रह वृष राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। अगले ही दिन 17 अक्टूबर, सोमवार को सूर्य कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इसके बाद 18 अक्टूबर, मंगलवार को शुक्र ग्रह बुध से निकलकर तुला राशि में चला जाएगा। इस समय शनि मकर राशि में टेढ़ी चाल चल रहा है यानी वक्री अवस्था में है, ये ग्रह 23 अक्टूबर, रविवार को मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में 26 अक्टूबर को बुध ग्रह बुध से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस तरह 10 दिनों में 5 ग्रहों में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

किस राशि पर कैसा होगा असर?
- 16 अक्टूबर को मंगल ग्रह वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 13 नवंबर तक रहेगा। मेष, सिंह और मकर राशि वालों पर इसका शुभ असर देखने को मिलेगा, वहीं वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों पर अशुभ असर देखने को मिलेगा।

- ग्रहों का स्वामी सूर्य 17 अक्टूबर को कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य 16 नवंबर तक रहेगा। वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए ये स्थिति शुभ रहेगी, वहीं मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को संभलकर होगा।

- शुक्र ग्रह 18 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में ये ग्रह 11 नवंबर तक रहेगा। मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन वालों के लिए ये स्थिति ठीक रहेगी, वहीं मेष, वृष और मकर वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

- ग्रहों में न्यायाधीश कहा जाने वाला शनि ग्रह 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी हो जाएगा। शनि की ये स्थिति 17 जनवरी 2023 तक रहेगी। इसका शुभ प्रभाव सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर होगा, वहीं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ वालों पर निगेटिव प्रभाव होगा।

- महीने के अंत में यानी 16 अक्टूबर को बुध ग्रह कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 13 नंवबर तक रहेगा। वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों पर इसका शुभ तो मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ वालों पर अशुभ प्रभाव होगा।


ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह


Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर