पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सबसे अधिक केरल में सक्रिय देखे जा रहे हैं।
तिरुवनन्तपुरम, केरल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सबसे अधिक केरल में सक्रिय हैं। वहां यहां लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। प्रियंका गांधी यहां कई चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हाे रही हैं। बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती बाकी राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के चुनाव के बाद एक साथ 2 मई को होगी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

बुधवार को त्रिशूल में बोलीं प्रियंका
- केरल में बाइबिल को लेकर लेफ्ट सरकार पर मोदी की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी को बाइबिल के शब्दों का अपने खोखले भाषणों में इस्तेमाल करने के बजाय उनका संग्रह करना चाहिए। बता दें कि मोदी ने कहा था कि जैसे सोने के चंद टुकड़ों के लिए जुडास ने ईसामसीह को धोखा दिया था, वैसे ही एलडीएफ सरकार ने केरल की जनता को धोखा दिया है। इस पर पलटवार करते हुए प्रियंका ने कहा एक तरफ देश में नफरत के बीज बोने और दूसरी तरफ बाइबिल का हवाला देने जैसी खोखली बात कोई और नहीं हो सकती।
- प्रियंका ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़ी नन के साथ कई सालों तक काम किया है। वहां उन्होंने सीखा कि कैसे बेसहारा लोगों के घावों को साफ किया जाता है और उनकी मदद की जाती है।
