Easy Kalakand Recipe: कलाकंद मिठाई रेसिपी घर पर बनाएं पनीर, चीनी, मिल्क पाउडर और इलायची से। जानें आसान बनाने का तरीका, सही टेक्सचर के सीक्रेट और खास टिप्स, जिससे हर बार बाजार जैसी स्वादिष्ट और मलाईदार कलाकंद मिठाई तैयार होगी।

Kalakand Mithai Recipe: बाजार जैसा स्वादिष्ट कलाकंद घर पर बनाना बहुत आसान है। अगर आपके पास पनीर, चीनी और इलायची है, तो कुछ आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट मिठाई तैयार हो सकती है। कलाकंद को खास स्वाद और टेक्सचर देने के लिए इसमें एक खास चीज मिलाई जाती है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है। त्योहार, पूजा या मेहमानों के लिए आप इस झटपट मिठाई को आसानी से बना सकते हैं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे खूबसूरती से सर्व करें।

कलाकंद बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर
  • 3-4 बड़े चम्मच चीनी
  • 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
  • ½ चम्मच इलायची पाउडर
  • 1-2 बड़े चम्मच दूध
  • कटे हुए पिस्ता और बादाम

कलाकंद मिठाई बनाने की रेसिपी

  • पनीर तैयार करें- पनीर को कद्दूकस कर लें ताकि इसमें गांठें न रहें।
  • मिश्रण पकाएं- पैन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, चीनी और मिल्क पाउडर डालें।
  • धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जरूरत हो तो थोड़ा दूध डालें।
  • इलायची डालें- मिक्स गाढ़ा होने लगे तो इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • सेट करें- एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर मिश्रण फैलाएं और ऊपर से पिस्ता-बादाम डालें।
  • काटकर सर्व करें- इसे ठंडा होने दें, फिर मनचाहे आकार में काटकर परोसें।

इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: खाने में नहीं आता रेस्टोरेंट जैसा स्वाद? तड़का लगाते वक्त न करें ये गलती

कलाकंद बनाने की टिप्स

  • पनीर ताजा और मुलायम लें, इससे कलाकंद का टेक्सचर बेहतर रहेगा।
  • तेज आंच पर मिश्रण न पकाएं, वरना मिठाई सख्त हो सकती है।
  • मिल्क पाउडर डालने से कलाकंद को अच्छा मिल्की स्वाद और बेहतर बॉडी मिलती है।
  • मिठाई को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही काटें।
  • ज्यादा मीठा पसंद हो तो चीनी की मात्रा स्वाद के अनुसार बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Arbi Ki Sabji: अरबी की सब्जी बनाने की 3 सात्विक रेसिपी, बच्चे भी चटकारे लेकर खाएंगे सब्जी