- Home
- Lifestyle
- Food
- Lunch Box Cover: ऑफिस में खाने के साथ लंच बॉक्स की भी होगी तारीफ, चुनें ये ट्रेंडी कवर डिजाइंस
Lunch Box Cover: ऑफिस में खाने के साथ लंच बॉक्स की भी होगी तारीफ, चुनें ये ट्रेंडी कवर डिजाइंस
Lunch Bag Design: क्या आपका लंच बॉक्स ऑफिस में साधारण दिखाई देता है? खाने को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए कौन-सा लंच बॉक्स कवर चुनें? जानें ऑफिस के लिए सबसे स्टाइलिश लंच बॉक्स कवर कौन से हैं?

फ्लोरल डिजाइन लंच बॉक्स कवर
ऑफिस के लिए फ्लोरल प्रिंट वाला लंच बॉक्स कवर एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें बड़ा स्ट्रैप दिया जाता है, जिससे इसे आसानी से बैग की तरह कैरी किया जा सकता है। इसमें दो अलग-अलग कंपार्टमेंट होते हैं, जहां आप लंच बॉक्स के साथ स्नैक्स, नैपकिन या अन्य जरूरी चीजें भी रख सकते हैं।
और पढ़ें- Cello Lunch Box मात्र 600रू में ! देखें धमाकेदार डील्स

लॉन्ग लंच बॉक्स कवर डिजाइन
अगर आप मल्टी-लेयर या स्टैक वाले लंच बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो लॉन्ग और स्क्वायर शेप वाला लंच बॉक्स कवर आपके लिए बेहतर रहेगा। इसमें वर्टिकल तरीके से रखे जाने वाले टिफिन आसानी से फिट हो जाते हैं। इसके अलावा, अलग-अलग प्रिंट और रंग इसे और अट्रैक्टिव बनाते हैं।
मल्टीपरपज लंच बॉक्स कवर
मल्टीपरपज लंच बॉक्स कवर काफी यूजफुल होते हैं। इनमें लंच बॉक्स के साथ पानी की बोतल, प्लेट, चम्मच, नैपकिन और छोटा गिलास रखने के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट दिए जाते हैं।
सॉलिड कलर लंच बॉक्स कवर
अगर आपको सिंपल और क्लासी डिजाइन पसंद हैं, तो सॉलिड कलर लंच बॉक्स कवर चुन सकते हैं। मैरून, ग्रे, ब्लू और ग्रीन जैसे रंग ऑफिस यूज के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। इन पर गंदगी भी कम दिखाई देती है और ये लंबे समय तक नए जैसे लगते हैं।
बिग साइज लंच बॉक्स कवर
जो लोग पूरे दिन के लिए खाना, फल, सलाद और अन्य स्नैक्स साथ लेकर जाते हैं, उनके लिए बड़ा लंच बॉक्स कवर बेस्ट है। इसमें आप लंच बॉक्स, वॉटर बॉटल, चम्मच, टिश्यू और फ्रूट बॉक्स जैसी कई चीजें आसानी से रख सकते हैं। इसके इंसुलेटेड डिजाइन की वजह से खाना लंबे समय तक गर्म और फ्रेश बना रहता है।
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
1. लंच बॉक्स कवर का क्या फायदा है?
यह लंच बॉक्स को खाने को लंबे समय तक गर्म रखने और उसे स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है।
2. क्या इंसुलेटेड लंच बॉक्स कवर खाना गर्म रखता है?
हां, अच्छी क्वालिटी का इंसुलेटेड कवर कई घंटों तक खाने को गर्म रखते है।
3. ऑफिस के लिए कौन-सा लंच बॉक्स कवर सबसे अच्छा है?
मल्टी-कंपार्टमेंट और इंसुलेटेड डिजाइन वाला लंच बॉक्स कवर ऑफिस यूज के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।