MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • बासी रोटी नहीं बेकार! बची हुई रोटियों से बनाएं ये 5 टेस्टी स्नैक्स, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

बासी रोटी नहीं बेकार! बची हुई रोटियों से बनाएं ये 5 टेस्टी स्नैक्स, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

Basi Roti Recipes: घर में अक्सर रात की बची हुई रोटियां रह जाती हैं, जिन्हें सुबह कोई भी खाना पसंद नहीं करता है। लेकिन ये बासी रोटियां आपकी सेहत का खजाना हो सकती है और स्वाद में भी कमाल लगती है। आइए हम आपको बताते हैं इससे बनने वाली रेसिपी... 

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 13 2026, 03:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बची हुई रोटी से बनाएं रोटी नूडल्स
Image Credit : Getty

बची हुई रोटी से बनाएं रोटी नूडल्स

बची हुई रोटियां से आप नूडल्स बना सकते हैं, जो मैदा वाले नूडल्स का एक हेल्दी ऑप्शन है। ये बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। इसे बनाने के लिए रोटी को पतली पतली स्ट्रिप्स में काट लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों को डालकर भूनें, फिर उसमें रोटी की स्ट्रिप्स डालें। सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर मिलाकर 2 मिनट तक के लिए टॉस करें। आपके रोटी नूडल्स तैयार हो जाएंगे।

और पढ़ें- पूरियों जैसी फूलेगी रोटी, दिनभर रहेगी रुई सी सॉफ्ट, जानें लें ये टिप्स

25
रोटी पिज़्ज़ा
Image Credit : Getty

रोटी पिज़्ज़ा

रोटी पिज़्ज़ा एक झटपट बनने वाली क्विक रेसिपी है, जो पिज़्ज़ा का एक हेल्दी अल्टरनेटिव भी है। रोटी के ऊपर आप पिज़्ज़ा सॉस लगाएं। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां और चीज डालें, तवे पर या माइक्रोवेव में दो से तीन मिनट तक के लिए इसे पकाए। आपका थिन क्रस्ट रोटी पिज़्ज़ा तैयार हो जाएगा।

35
नाचोज
Image Credit : Pinterest

नाचोज

अगर आपको थिएटर के नाचोज पसंद है, तो अब महंगे नाचोज की जगह आप घर में ही रोटी से नाचोज बना सकते हैं। बची हुई रोटियें को त्रिकोण आकार में काटे। तेल को गर्म करके इसे डीप फ्राई कर लें। आप चाहे तो इसे बेक या एयर फ्रायर में क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। इसके साथ सालसा, चीज डिप या मेयोनेज डालकर मैक्सिकन नाचोज बनाएं।

45
रोटी लड्डू
Image Credit : Pinterest

रोटी लड्डू

रोटी से बहुत ही स्वादिष्ट चूरमा लड्डू बन सकते हैं। इसके लिए रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर दरदरा पीस लें। घी डालकर इसे अच्छी तरह से भूनें, फिर गुड पाउडर या चीनी मिलाएं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और छोटे-छोटे लड्डू बनाकर इसका लुत्फ उठाएं। ये लड्डू हफ्ते भर तक खराब नहीं होते हैं।

55
रोटी कटलेट
Image Credit : Getty

रोटी कटलेट

रोटी से आप बहुत स्वादिष्ट नाश्ते के लिए कटलेट भी बना सकते हैं। रोटी को पानी में हल्का सा भिगोकर मसल लें, फिर इसमें उबले हुए आलू, मटर, बींस, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां मिलाएं। धनिया, मिर्च, चाट मसाला, काला नमक जैसे मसाले मिलाकर टिक्की बनाएं और कटलेट का शेप बनाकर तवे पर सेंक लें। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
खाना समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kitchen Absorbent Wallpaper: तेल के दाग नहीं दिखेंगे, किचन टॉप पर लगाएं ये 7 वॉलपेपर
Recommended image2
Easy Recipes without LPG Gas: गैस खत्म हो गई? बिना LPG के मिनटों में बनाएं ये 5 टेस्टी और आसान डिश
Recommended image3
Lauki Rice Recipe: बच्चों को खिलाएं हेल्दी और टेस्टी लौकी राइस, मिनटों में बनेंगी ये 2 रेसिपीज
Recommended image4
Gas Stove Alternative: गैस चूल्हा छोड़ इंडेक्शन से माइक्रोवेव तक, इन 5 मशीनों में बनाएं खाना
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved