Mango Seed Reuse: आम तो आम गुठली के भी बड़े काम, 6 तरह करें इसके सीड्स का इस्तेमाल
Mango Seed Uses in Hindi: आम खाने के बाद लोग इसकी गुठली को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम की गुठली कई तरह से इस्तेमाल की जा सकती है। आइए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल पौधा उगाने से लेकर स्किन केयर में कैसे किया जा सकता है...

कैसे करें आम की गुठली का इस्तेमाल
आम की गुठली का इस्तेमाल करने का सबसे आसान और यूजफुल तरीका इसके बीज से पौधा उगाना है। अगर आप गार्डनिंग करना पसंद करते हैं, तो आम की गुठली से नया आम का पौधा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए गुठली को साफ करके सुखाएं। ऊपर की कठोर परत को हटाकर इसके बीज को निकालें। इस बीज को मिट्टी में लगा दें। कुछ ही दिनों में इसमें छोटा सा पौधा निकलने लगेगा। एक से दो साल में आपका आम का पेड़ बड़ा भी हो जाएगा और फल भी देने लगेगा।
और पढे़ं- Mango recipe: आम पन्ना या मैंगो शेक छोड़कर इस बार ट्राई करें ये डिलीशियस मैंगो चीज केक
अचार के रूप में करें इस्तेमाल
अगर आम कच्चे हैं यानी की कैरी है, तो आप इसकी गुठलियों का इस्तेमाल अचार बनाने के लिए कर सकते हैं या फिर अपने रेगुलर अचार में इसकी गुठलियों डालें। इसका स्वाद बहुत ही कमाल लगता है।
हेयर और स्किन के लिए करें इस्तेमाल
आम की गुठलियों का इस्तेमाल बालों पर और चेहरे पर भी किया जा सकता है। आम की गुठली के अंदर के बीज को सुखाकर पीस लें। इसका पाउडर बना लें, फिर इसे फेस पैक या हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल करें। ये स्किन को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप इस पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर बालों पर भी लगा सकते हैं।
कंपोस्ट बनाने में करें इस्तेमाल
आम की गुठली का इस्तेमाल आप अपने पेड़-पौधों के लिए कंपोस्ट बनाने के लिए भी कर सकते हैं। आम की गुठली ऑर्गेनिक होती है, इसलिए इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पीसकर कंपोस्ट पिट में डाल सकते हैं, इससे पौधों को पोषक तत्व मिलता है।
हैंडमेड क्राफ्ट के रूप में करें इस्तेमाल
जी हां, आम की गुठली का इस्तेमाल आप शोपीस या आर्ट बनाने के लिए भी कर सकते हैं। आम की गुठली को पेंट करके आप नेम टैग, बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट या DIY होम डेकोर भी बना सकते हैं। इसका नेचुरल शेप क्राफ्ट के लिए काफी यूनिक होता है।
नेचुरल स्क्रब के रूप में करें इस्तेमाल
आम की गुठली का इस्तेमाल नेचुरल स्क्रबर के रूप में भी किया जा सकता है। आम की गुठली के अंदर वाले भाग को निकाल कर इसे अच्छी तरह से सुखा लें। इसका पाउडर बना लें और बेसन, दही में मिलाकर डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए स्क्रबर के रूप में इस्तेमाल करें।