Simple Tips For Dal Dhokli: स्वादिष्ट दाल ढोकली बनाने का आसान तरीका जानें। गुड़, इमली और तड़के से बनी यह गुजराती रेसिपी बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी।

How to make delicious Dal Dhokli: बच्चों को दाल और रोटी खाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। प्रोटीन युक्त दाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप वेजीटेरियन हैं, तो दाल को रोजाना खाने में शामिल करना बेहद जरूरी है। दाल को टेस्टी बनाने के लिए आप कुछ सिंपल टिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि बच्चों को दाल पसंद आए। जानिए फेमस दाल ढोकली को घर पर स्वादिष्ट बनाने के लिए किन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दाल ढोकली का डो तैयार कैसे करें?

View post on Instagram

दाल ढोकली दाल और आटे से मिलाकर बनाया जाता है। आप दाल रोटी की जगह दाल ढोकली बना सकती हैं। ढोकली का आटा सिंपल तरीके से न गूंथे। आप आटे में थोड़ा नमक, अजवाइन, 30 प्रतिशत बेसन, आधा चम्मच तेल मिलाएं। इसके बाद आटा गूंथकर ढोकली तैयार करें। सॉफ्ट ढोकली बनाने के लिए आप सॉफ्ट डो तैयार करें। 

और पढ़ें: बारिश में फल और सब्जियों पर मंडराते काले कीड़ों से छुटकारा पाने के 4 आसान तरीके

दाल में मिलाएं ये इंग्रीडिएंट्स

दाल ढोकली के लिए दाल पकाते समय सिंपल तरीका न अपनाएं। आप दाल पकाते समय उसमें गुड़ और इमली चटनी जरूर डालें। ऐसा करने से खट्टापन और मीठापन दाल का टेस्ट दोगुना बढ़ा देगा। दाल को अच्छी तरह पकाएं ताकि दाल ढोकली खाने में स्वादिष्ट लगे। दाल गाढ़ी बनाने की गलती बिल्कुल न करें। 

ज्यादा न पकाएं दाल में ढोकली

दाल ढोकली बनाते समय ढोकली को ज्यादा पकाने की गलती ना करें। आप खुले हुए पतीले में दाल के साथ ढोकली सिर्फ तीन से चार मिनट तक पकाएं। इससे ढोकली का स्वाद गजब लगेगा। अगर आपने ढोकली को ज्यादा पका दिया, तो ढोकली दाल में मिक्स हो जाएगी और रेसिपी बिगड़ जाएगी। 

दाल ढोकली का टेस्टी तड़का करें तैयार

दाल ढोकली का तड़का सिंपल ना बनाएं। देसी घी में जीरा, करी पत्ता, लाल मिर्च और थोड़ा सा हींग मिलाकर तड़का तैयार करें। आप चाहे तो पसंद के हिसाब से बारीक कटे लहसुन एड कर सकती हैं। स्वादिष्ट ढोकली बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे।

और पढ़ें: World Samosa Day: समोसा भारत में कैसे बना सबसे बड़ा स्नैक स्टार? जानें रोचक बातें