MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • चिपचिपे चावल खराब नहीं! 5 इंटरनेशनल Sticky Rice रेसिपी जो मिनटों में बनें+स्वाद में सुपरहिट

चिपचिपे चावल खराब नहीं! 5 इंटरनेशनल Sticky Rice रेसिपी जो मिनटों में बनें+स्वाद में सुपरहिट

5 Sticky Rice Recipes: अक्सर ऐसा होता है कि चावल बनाते समय ज्यादा पानी डल जाता है, जिससे ये चावल चिपचिपे हो जाते हैं और इन्हें दाल के साथ खाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप चिपचिपे चावल से 5 इंटरनेशनल रेसिपी बनाएं...

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 31 2026, 06:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
स्वीट स्टिकी राइस
Image Credit : Getty

स्वीट स्टिकी राइस

स्वीट स्टिकी राइस झटपट बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है। इसके लिए चावल को अच्छी तरह से धोकर पका लें। अगर आपके पास पुराने चिपचिपे चावल पड़े हुए हैं, तो इसमें चीनी या गुड मिलाएं। ऊपर से नारियल का दूध डालें। इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक के लिए पकाएं। आपका थाई स्टाइल डेजर्ट तैयार हो जाएगा। ये स्वीट स्टिकी राइस बच्चों को भी बहुत पसंद आता है और झटपट बन भी जाता है।

और पढ़ें- Weight Loss के लिए चावल नहीं, 5 स्मार्ट Low-carb Option चुनें

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
मैंगो स्टिकी राइस
Image Credit : Getty

मैंगो स्टिकी राइस

आजकल बाजार में मैंगो भी आने शुरू हो गए हैं। बच्चों को मैंगो बहुत पसंद होता है। आप इससे मैंगो स्टिकी राइस बना सकते हैं। इसके लिए पके हुए चिपचिपे चावल में नारियल का दूध या नॉर्मल दूध के साथ चीनी मिलाएं। मैंगो पल्प डालें और अच्छी तरह से पकाएं। इसके ऊपर सजावट के लिए मैंगो स्लाइस रखकर सर्व करें, गर्मियों के लिए यह परफेक्ट डिश है।

35
वेजिटेबल स्टिकी राइस
Image Credit : Getty

वेजिटेबल स्टिकी राइस

वेजिटेबल स्टिकी राइस थाईलैंड में बहुत खाया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसके लिए गाजर, शिमला मिर्च, मटर, सोया चंक्स जैसी सब्जियों को हल्का सा भून लें। पके हुए स्टिकी राइस मिलाएं। ऊपर से सोया सॉस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे सूप स्टाइल स्टिकी राइस भी बना सकते हैं।

45
चीज स्टिकी राइस
Image Credit : Getty

चीज स्टिकी राइस

चीज स्टिकी राइस झटपट बन जाता है और बच्चों को बहुत पसंद आता है। इसके लिए चिपचिपे चावल में थोड़ा सा दूध और 2 3 चीज स्लाइस डालकर मिक्स करें। ऊपर से काली मिर्च, ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स डालें। ये पास्ता जैसा टेस्ट देता है और बच्चों को बहुत पसंद आता है।

55
स्टिकी राइस सुशी
Image Credit : Getty

स्टिकी राइस सुशी

चिपचिपे चावल से आप सुशी भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको सुशी मैट की जरूरत पड़ेगी। इस पर आप अपने चिपचिपे पके हुए चावल फैलाएं। ऊपर से कुछ वेजिटेबल्स डालें। सोया सॉस डालें और उसे रोल करके छोटे छोटे सुशी पीस में कट करें।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बिना तंदूर के घर पर बनाएं नरम और फूली तंदूरी रोटी, 4 स्टेप में हो जाएगी तैयार
Recommended image2
रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Recommended image3
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी
Recommended image4
बाहर से कुरकुरी, अंदर से मुलायम, ऐसे बनाएं नेपाल की फेमस सेल रोटी
Recommended image5
गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved