Tteokbokki Recipe in Hindi: अगर आप अपने रोज़ाना के नाश्ते से बोर हो चुके हैं, तो कोरियन डिश 'टोकबोकी' (Tteokbokki) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह एक मसालेदार, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसका मजा आप नाश्ते या स्नैक के तौर पर ले सकते हैं।
Korean Food Recipes India: हम अक्सर सुबह के नाश्ते में पराठे या सैंडविच बनाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद यह एक जैसा लगने लगता है, और हमारा मन कुछ नया आजमाने का करता है। अगर आप रोज-रोज वही पुराने पराठे, पोहा या उपमा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ ताजा, स्वादिष्ट और अनोखा आजमाना चाहते हैं, तो कोरिया की मशहूर डिश, Tteok-Bokki, आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। यह डिश न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे नाश्ते, स्नैक या हल्के भोजन के तौर पर भी खा सकते हैं। आजकल कोरियन खाने का चलन काफी बढ़ रहा है, और Tteokbokki उनमें से सबसे पॉपुलर डिश में से एक है।
Tteok-Bokki बनाने की विधि
सामग्री
- राइस केक - 1 कप
- पानी - 2 कप
- हरी प्याज (Scallions) - 2 बड़े चम्मच
- चीनी - 1 बड़ा चम्मच
- Gochujang (कोरियन चिली पेस्ट) - 2 बड़े चम्मच
- सोया सॉस - 1 बड़ा चम्मच
- लहसुन (बारीक कटा हुआ) - 1 बड़ा चम्मच
- तिल का तेल (Sesame Oil) - 1 बड़ा चम्मच
- उबले अंडे (ऑप्शन)
- चीज (ऑप्शन)
ये भी पढ़ें- Kharbuja Beej Uses: खरबूजे के बीज नहीं है बेकार, ग्रेवी से लेकर मिठाई में करें इस्तेमाल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले, एक पैन में पानी गर्म करें। फिर, उसमें Gochujang, सोया सॉस, चीनी और लहसुन डालें, और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- जब सॉस उबलने लगे, तो पैन में राइस केक डाल दें। मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं, या जब तक सॉस गाढ़ा न हो जाए।
- आखिर में, ऊपर से तिल का तेल डालें और हरी प्याज़ छिड़क दें। अगर आप स्वाद को और बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इसमें उबले अंडे या चीज भी डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Juicer Under 500: गर्मियों में मिलेगा ताजा और हेल्दी जूस, 500 के अंदर खरीदें ये इजी टू यूज ब्लेंडर
