शराब पीने के शौकीन लोगों को गर्मियों के दौरान चिल्ड बियर पीना पसंद होता है, लेकिन अब बियर की जगह आप इसकी आइसक्रीम भी खा सकते हैं। यकीन नहीं आता तो ये वीडियो देख लीजिए।

फूड डेस्क: सोशल मीडिया पर आज तक आपने कई वियर्ड फूड रेसिपी के वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज एक ऐसा वीडियो हम आपको दिखाते हैं जिसे देखकर शराबी लोगों की तो ऐश हो जाएगी और गर्मी में वह भी इस ठंडी-ठंडी बियर आइसक्रीम को खाना चाहेंगे। जी हां, सही सुना आपने चिल्ड बियर पीने के लिए नहीं बल्कि बियर आइसक्रीम खाकर भी गर्मी में आप मौज कर सकते हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं कि beer ice cream का वीडियो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब तो हद हो गई बियर से बना डाली आइसक्रीम

इंस्टाग्राम पर beingtanishh नाम से बने पेज पर वियर्ड फूड का यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स आइसक्रीम की ट्रे पर बियर से आइसक्रीम बनाता नजर आ रहा है। इसके लिए सबसे पहले वह एक ठंडी सतह पर किंगफिशर बियर डालता है, उसके ऊपर कुछ कैरेमल चॉकलेट सॉस डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करता है। फिर हरे रंग का कोई सॉस डालता है और दोबारा इसे मिक्स करके आइसक्रीम ट्रे पर फैला देता है। इसके ऊपर लाल कलर की सॉस से किंग लिखता है और फिर इसके छोटे-छोटे रोल्स बनाकर प्लेट पर रखता है और ऊपर से ग्रीन सॉस और कुछ स्प्रिंकलर लगाकर लोगों को सर्व कर देता है।

View post on Instagram

यूजर्स बोले अब पता चल गया कौन सा नशा करता है

सोशल मीडिया पर बियर आइसक्रीम का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और ढाई लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब पता चल गया है कि कौन सा नशा करता है। एक अन्य ने लिखा कि ऊपर से गांजा डाल कर दे दो भाई नशा पूरा होगा। एक यूजर ने तो लिखा कि इतनी सी बियर से क्या होगा। एक यूजर ने तो लिखा कि पापा मम्मी से छुपकर बियर पीने का यह अच्छा तरीका है। इसी तरह से कई यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और कोई ये मजेदार आइसक्रीम बनाने वाले की तारीफ कर रहा है तो कोई उसे खूब ट्रोल भी कर रहा है। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई फूड वेंडर इस तरह की वियर्ड आइसक्रीम बना चुके हैं। कभी किसी ने डोसा आइसक्रीम बनाई तो कभी किसी ने समोसा आइसक्रीम बना दी।

और पढ़ें- Viral Video: क्या आपने खाई है बकरे की नखरे वाली मैगी..400 में बिक रही एक प्लेट