- Home
- Lifestyle
- Food
- दुनिया की 6 ऐसी मछलियां जिसकी कीमत लाखों में, एक की तो अंडे की डिश 3 लाख में है बिकती
दुनिया की 6 ऐसी मछलियां जिसकी कीमत लाखों में, एक की तो अंडे की डिश 3 लाख में है बिकती
फूड डेस्क. मछली खाने के शौकीन पूरी दुनिया भर के लोग हैं। लाखों रुपए इससे बने डिश पर खर्च करते हैं। प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर मछली की अलग-अलग वेराइटी होती है। आइए जानते हैं सबसे महंगी मछलियों के बारे में।

चिली सी बास (Chilean Sea Bass)
चिली सी बास मछली को पेटागोनियन टूथफिश के रूप में भी जाना जाता है। इसका स्वाद बेहद ही लजीज होता है। मक्खन जैसी बनावट के लिए इसकी कीमत काफी बहुत ज्यादा होती है। इसे लक्जरी मछली माना जाता है। इस मछली की बनी डिश की कीमत हजारों से लेकर लाखों में होती है।

डोवर सोल(Dover Sole)
डोवर सोल एक फ़्लैटफ़िश प्रजाति है। इस मछली का मांस बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे काफी टेस्टी मछली माना जाता है। ज्यादा मांग होने की वजह से बाजारों में इसकी कीमत बहुत ज्यादा है
ओटोरो (Otoro)
ओटोरो ब्लूफिन टूना के पेट क्षेत्र में पाया जाने वाला एक अत्यधिक बेशकीमती और महंगा प्रकार का फैटी ट्यूना है। इसके शानदार स्वाद और मुंह में घुल जाने वाली बनावट के कारण इसे मछली का सबसे वांछनीय हिस्सा माना जाता है।
बेलुगा स्टर्जन (Beluga Sturgeon)
बेलुगा स्टर्जन काफी महंगी मछली होती है। इसके अंडे लोग खाने के लिए बेचैन होते हैं। इसके अंडे से बनी डिश की कीमत 3 लाख के करीब होती है।
किंग क्रैब ( King Crab)
किंग क्रैब अपने मीठे और कोमल मांस के लिए फेमस है। इसे एक लक्जरी सी फूड्स माना जाता है। खास अवसर पर लोग इसे बनाते हैं। इसे बनाने का तरीका भी बेहद खास होता है।
टर्बोट (Turbot)
टर्बोट सख्त, सफेद मांस और भरपूर स्वाद वाली एक प्रीमियम फ्लैटफिश है। यह यूरोपीय डिशों में लोकप्रिय है। इसे अमीरों की मछली कहा जाता है।
और पढ़ें:
Sawan somvar vrat recipe: लौकी को देखकर मुंह ना बनाएं व्रत में खाएं इसका बेहतरीन हलवा
दाल-चावल अगर रोज खाते हैं आप, तो इसके 5 Health Benefits जानकर जरूर चौंक जाएंगे
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.