वायरल वीडियो में Zepto का डिलीवरी बॉय आधी रात के बाद सबसे ज्यादा किस तरह के ऑर्डर आने की बात करता है? डिलीवरी बॉय के अनुसार ग्राहक डिलीवरी के समय कौन-सा खास निर्देश देते हैं? यह वीडियो किस इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया था?

इंस्टाग्राम पर Zepto के एक डिलीवरी बॉय का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने बड़े ही मजेदार अंदाज में बताया है कि ग्राहक आधी रात के बाद अक्सर क्या मंगवाते हैं। वीडियो में वह देर रात खाने की आदतों, स्नैक्स की क्रेविंग और डिलीवरी के दौरान ग्राहकों से मिलने वाले निर्देशों के बारे में बात कर रहा है। उसकी बातों पर लोग खूब मजे ले रहे हैं और इसे काफी रिलेटेबल बता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह पोस्ट डिलीवरी बॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @the_deliveryboy81 पर शेयर की है।

क्लिप में वह कहता है, “रात में मोस्टली जितने भी ऑर्डर होते हैं, ज़्यादातर लड़कियों के होते हैं। और जैसे ही पिकअप करो, वो क्या बोलते हैं, मालूम है? भैया, आना है तो फ़ोन करना, बेल मत बजाना। और ऑर्डर में क्या होता है? चिप्स, वेफर्स, मतलब सब बच्चों वाली चीजें। ये कौनसा टाइम है भाई रात को खाने का? और बेल मत बजाना, वो भी चोरी छुपे। लगता है पूरे दिन में इनको ये सब खाने का टाइम नहीं मिलता।”

वायरल वीडियो देखें

View post on Instagram

लोगों ने कैसे रिएक्ट किया?

कमेंट सेक्शन में तुरंत रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे हंसी में उड़ा दिया और मजे लेने लगे, तो वहीं कुछ ने माना कि यह वीडियो काफी हकीकत के करीब है, खासकर जब बात आधी रात की क्रेविंग और स्नैक्स की आती है।

एक कमेंट में लिखा था, "सॉरी भाई, डांटो मत।" वहीं एक और ने लिखा, "थैंक यू भैया ये सीक्रेट सबको बताने के लिए।"

एक यूजर ने लिखा, “यह हमारा 'मी टाइम' होता है,” जो देर रात स्नैकिंग को एक पर्सनल कम्फर्ट रूटीन के तौर पर दिखाता है। एक और कमेंट से पता चला कि यह आदत कितनी आम है, “यह जानकर अच्छा लगा कि मैं अकेली नहीं हूं जो देर रात चिप्स और दूसरी चीजें ऑर्डर करती है।”

वीडियो के मजाकिया लहजे पर लोगों ने शरारती रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने लिखा, “क्या भैया? पर्सनल हो रहे हो आप।”

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कबूल किया, “और मैं ये वीडियो सुबह 3 बजे मैगी खाते हुए देख रही हूं।”