How to make a bird house for Garden: होम गार्डन में DIY बर्ड हाउस बनाना एक आसान और किफायती तरीका है। इससे न केवल आपके गार्डन की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पक्षियों को भी एक सेफ और कंफर्टेबल घर मिलेगा।

अगर आपको अपने होम गार्डन में पक्षियों की चहचहाहट पसंद है, तो एक खूबसूरत बर्ड हाउस बनाना शानदार आइडिया हो सकता है। बर्ड हाउस न केवल पक्षियों को सेफ हाउस देता है, बल्कि आपके गार्डन की सुंदरता भी बढ़ाता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद पुरानी चीजों की मदद से भी आप सुंदर और यूजफुल बर्ड हाउस तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं 4 आसान DIY बर्ड हाउस आइडिया, जिन्हें आप खुद बना सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लकड़ी के बॉक्स से बनाएं क्लासिक बर्ड हाउस

यदि आपके घर में कोई पुराना लकड़ी का बॉक्स या प्लाईवुड का टुकड़ा पड़ा है, तो उससे आसानी से बर्ड हाउस बनाया जा सकता है। बॉक्स के सामने एक गोल छेद करें, जिससे चिड़ियां अंदर-बाहर आ सकें। ऊपर ढलान वाली छत लगाएं ताकि बारिश का पानी जमा न हो। तैयार होने के बाद इसे पेड़ या दीवार पर सुरक्षित जगह पर टांग दें। यह डिजाइन मजबूत होता है और लंबे समय तक उपयोग में आता है।

और पढ़ें - Garden Statue Ideas: गार्डन के लिए 8 स्टैच्यू डिजाइन, सस्ते देंगे सुपर प्रीमियम लुक

नारियल के खोल से तैयार करें नेचुरल बर्ड हाउस

पुराने नारियल के खोल को फेंकने के बजाय उसे खूबसूरत बर्ड हाउस में बदला जा सकता है। नारियल को बीच से काटकर साफ करें और उसमें एक छोटा एंट्री गेट बना दें। ऊपर रस्सी बांधकर इसे पेड़ की शाखा पर लटका दें। नेचुरल लुक वाला यह बर्ड हाउस गार्डन में बेहद सुंदर दिखाई देता है और छोटे पक्षियों के लिए सेफ हाउस बन जाता है।

प्लास्टिक बोतल का करें रीयूज

खाली प्लास्टिक की बोतल को भी शानदार बर्ड हाउस में बदला जा सकता है। बोतल के बीच में एक गोल छेद बनाएं और नीचे एक छोटी लकड़ी की स्टिक लगाएं, ताकि पक्षी आराम से बैठ सकें। इसके बाद बोतल को रंग-बिरंगे पेंट और डेकोरेटिव आइटम से सजाएं। यह आइडिया बच्चों के साथ करने के लिए भी मजेदार DIY प्रोजेक्ट साबित हो सकता है।

और पढ़ें - मलबेरी प्लांट आसानी से घर में लगाएं, 50°C में भी आएंगे खूब फल

मिट्टी के गमले से बनाएं स्टाइलिश बर्ड हाउस

छोटे टेराकोटा या मिट्टी के गमले का उपयोग करके भी सुंदर बर्ड हाउस तैयार किया जा सकता है। गमले को साइड में रखकर उसके मुंह को आधा ढक दें और अंदर सूखी घास या नरम सामग्री रखें। फिर इसे किसी मजबूत शाखा या गार्डन स्टैंड पर स्थापित कर दें। यह डिजाइन न केवल बहुत खूबसूरत लगता है बल्कि गर्मियों में पक्षियों को ठंडक भी देता है।