Outdoor vine plants for home: घर की बालकनी में पौधे अक्सर सूख जाते हैं ? जानिए ऐसी 8 बेलों के बारे में, जो कम पानी में तेजी से बढ़ते हैं और रंग-बिरंगे फूल भी देते हैं।

घर में प्लांट लगाने का शौक हर किसी को होता है। एक तो ये प्रदूषण भरे शहर में ताजगी देते हैं और सुंदर भी लगते हैं। आप भी अक्सर बालकनी या टेरिस पर प्लांट लगाते हैं और वो बार-बार सूख जाते हैं तो क्यों न मेहनत जाया करने की बजाय कुछ ऐसा ट्राई किया जाए, जिन्हें लगाना भी आसान हो और वो बालकनी को घना भी दिखाएं। आज हम आपके लिए ऐसी ही 8 बेल पौधों लेकर आए हैं, जो कम पानी में भी अच्छे से फैलते हुए रंग-बिरंगे फूल भी देती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बोगनवेलिया बेल

बालकनी में अच्छी धूप आती है तो बोगनवेलिया बेल लगाएं। ये धूप में अच्छे से बढ़ती है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। खास बात है कि इस बेल में गुलाबी, नारंगी, सफेद, बैंगनी और पीले रंग के फूल आते हैं। आप भी विंटर सीजन में कुछ अलग चाहते हैं तो इसे चुने। नर्सरी और ऑनलाइन ये 150-250रू तक मिल जाएगा।

मधुमालती

ये बेल अनोखे फूलों के जानी जाती है। इसे रंगून क्रीपर भी कहते हैं। खासियत है कि ये बेल सफेद फूलों से लैस होती है जो धीरे-धीरे गुलाबी और फिर लाल हो जाता है। आपको तेजी से बढ़ने वाले पौधे की तलाश है तो इसे विकल्प बनाएं। इसकी खुशबूदार महक मन प्रसन्न करेगी। आप इसे 300रू तक खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़े- पूजा रूम में रखे हैं तुलसी, आंवला और केले का पौधा, जानें इन्हें सूखने से कैसे बचाएं?

बंगाल क्लॉक वाइन

ये बेल सर्दियों में लगाई जाए तो गर्मियों तक भरभरकर फूल मिलेंगे। ये काफी तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, इसे आप गमले से शुरू कर दीवार पर फैला सकते हैं। बड़े नीले--बैंगनी फूल सुंदरता और बढ़ाते हैं। नर्सरी में बीज या प्लांट के हिसाब ये 35-400रू तक मिल जाएगा।

पैशन फ्लावर

भारत में ये पौधा कृष्ण कमल के नाम से जाना जाता है, जो अनोखे डिजाइन वाले फूलों के लिए जाना जाता है। यहां तक इसकी कुछ किस्मों में फल भी आते हैं। ये पौधा Home Decor के लिए परफेक्ट है।

ये भी पढ़े- बच्चे करेंगे फुल एंजॉय, बालकनी में लगवाएं ये 5 फूलों के पौधे

स्टार जैस्मिन

ये बेल कुंद के नाम से भी जानी जाती है। यदि ऐसा पौधा चाहते हैं जो 12 महीने हरी-भरी रहे है तो इसे चुनें। सफेद खुशबूदार फूल देने वाला पौधा शाम के समय तेज खुशबू देता है, जो मन के साथ मूड भी ठीक रखेगी। अमेजन-फ्लिपकार्ट या ऑनलाइन-स्टोर्स से इसे खरीद सकते हैं।

ब्लीडिंग हार्ट वाइन

पड़ोसियों को जलाना है तो बालकनी में ब्लीडिंग हार्ट वाइन बेल लगाएं। ये सफेद-लाल फूल देता है, जो हार्ट शेप आकार में होते हैं। ये दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। अगर आप फोटोग्राफी पसंद करते हैं तो इसे बालकनी में लगाएं। ऑनलाइन गार्डनिंग स्टोर्स से इसके बीज और पौधा आसानी से खरीदा जा सकता है।

फ्लेम वाइन

संक्रांत बेल के नाम से आने वाला ये पौधा तेजी से बढ़ता है। इसमें 30-45 दिनों में नारंगी रंग के फूल आने लगते हैं। बालकनी को जीवंत और वाइब्रेंट बनाना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाएं।