Terrarium Plants: गमले में पौधे लगाने की जगह नहीं है तो स्मार्ट तरीका अपनाते हुए टेरारियम प्लांट चुनें, जो स्टाइल के साथ जरा सी जगह में आसानी से लगाएं जा सकते हैं।
Terrarium Plants Ideas: इनडोर प्लांट घर में ताजगी ही नहीं बल्कि सुंदरता भी लाते हैं। आप भी पौधे लगाने की सोच रही हैं लेकिन गमले रखनी जगह नहीं है तो क्यों न कुछ स्मार्ट उपाय ढूंढा जाए। वैसे भी आजकल लो स्पेस में प्लांटेशन करना ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आप भी मिट्टी के गमले के बिना टेरारियम पौधे लगा सकते हैं। यानी इन्हें उगाने के लिए कांच का ग्लास, बोतल या बाउल काफी है।

टेरारियम प्लांट क्यों खास हैं ?
- आकार में छोटे हैं, कम जगह में अच्छे से खिलेंगे
- ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है
- तेज धूप की बजाय हल्की धूप पसंद है
- बंद कंटेनर में अपनी नमी बनाने की क्षमता

टेरारियम पौधे कितने प्रकार के होते हैं
यह दो प्रकार से उगाए जाते हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। Closed Terrarium Plants उगाने में काफी आसान होते हैं। ये ऊपर से बंद होने के बावजूद भी खराब नहीं होते हैं, अगर आप क्लोज ग्लास में पौधे उगा रहे हैं तो उन प्लांट को चुनें, जिन्हें नमी ज्यादा पसंद हो। जबकि ओपन टेरारियम सक्यूलेंट्स और कैक्टस प्लांट के लिए बेहतर माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Water Bottle Plant Care Ideas: एक बोतल,6 पौधे और जीरो मेंटनेंस ! जानें कैसे?
क्लोस्ड टेरारियम प्लांट लिस्ट
आजकल बंद बोतल और ग्लास में उगने वाले पौधे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, इन्हें 15-30 दिनों में एक बार पानी देने की जरूरत होती है। ऐसे में इन पौधों को लगा सकते हैं।
Peperomia orba Pixie Lime Plant
बंद ग्लास के लिए यह पौधा बेस्ट है, इसके हरे पत्ते वाले पौधे धीरे-धीरे बढ़ते हैं। इन्हें नमी काफी पसंद होती हैं।
ये भी पढ़ें- Bathroom Plants: इनडोर प्लांट से दूर करें बाथरूम की बदबू, लगाएं 5 पौधे
Friendship Plant
आप चाहे तो बंद टेरारियम के लिए फ्रेंडशिप प्लांट को विकल्प बना सकते हैं, इसकी पत्तियां मोटी और उभरी हुईं होती हैं, जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है और क्लोस्ड जगह में अच्छी से बढ़ती हैं।
Silver Sparkle Plant
सिल्वर स्पार्कल पौधे की पत्तियां चांदी जैसी चमकती है और इन्हें धूप से ज्यादा नमी पसंद होती है। आप इसे बंद ग्लास-बोतल में आसानी से लगा सकते हैं।

Frosty Fern Plant Care
यह पौधा सफेद किनारों और हरी पत्तियों संग आता है, इसकी लंबाई काफी छोटी है और धीरे-धीरे बढ़ता है। क्लोस्ड टेरारियम के लिए अच्छा च्वाइस है।
Venus flytrap
इस प्लांट की बनावट बहुत खास होती है। अगर मिट्टी में कीड़े लगने का डर है तो इसे लगाए, यह पौधा कीड़े खाने में माहिर है और नमी में अच्छे से खिलता है।
Baby Tears Plant
अगर आप टेरारियम प्लांट ढूंढ रही हैं तो इसे लगाएं, यह छोटे-छोट पत्तो वाला पौधा है जो मिट्टी में अच्छे से खिलता है और दिखने में सुंदर लगता है।
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
टेरारियम में कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए ?
बंद टेरारियम में उन पौधों को लगाना चाहिए, जिनके अंदर नमी सोखने की क्षमता है। इसमें नागफनी या बहुत सूखे पौधे लगाना मेहनत बर्बाद करने जैसा है।
क्या टेरारियम में कीड़े आते हैं?
पौधों में कीड़े आना आम बात है लेकिन टेरारियम में आमतौर पर ऐसा नहीं होता है, अगर आप इसे बंद स्टाइल में चुनते हैं। हालांकि, ओपन टेरारियम में कभी-कभी मच्छर और कीड़े आ सकते हैं।
टेरारियम प्लांट में कितनी बार पानी देना चाहिए?
बंद टेरारियम में हफ्ते या 5 दिन में दो बार पानी देना काफी है। इसके साथ ही ओपन टेरारियम में वीक में एक बार पानी देना चाहिए।
टेरारियम पौधे की उम्र कितनी होती है?
अगर आप सही रोशनी, पानाी और जगह का ध्यान रखते हैं तो टेरारियम के पौधे 2-5 साल साल तक अच्छे से रह सकते हैं।
