Plastic Bottle Planter Ideas: प्लास्टिक बोतल में पौधे कैसे लगाएं? जानें उन पौधों की लिस्ट जो कम जगह में बिना देखभाल के अच्छे से खिलते हैं और बहुत सुंदर लुक देते हैं। आप भी किचन से लेकर गार्डन तक इन्हें आसानी से लगा सकते हैं।
Bottle Gardening Ideas: आजकल घरों में जगह न के बराबर होती है। ऐसे में बालकनी में पौधे लगाना आसान नहीं है। इसी वजह से छोटी जगह में सब्जी और फूल लगाने के तरीकों में बदलाव आया है। अगर घर में प्लास्टिक की खाली बोतले हैं तो जगह बचाते हुए पौधे लगाएं। इसके दो फायदे हैं, पहला प्लांट लगाना काफी ज्यादा आसान हो जाता है और दूसरा कम मेहनत में आसानी से फूल पाए जा सकते हैं।

प्लास्टिक की बोतल में क्या उगाया जा सकता है?
अगर आप Bottle Gardening शुरू करना चाहते हैं तो पत्तेदार सब्जियां सबसे आसान है। सलाद पत्ता, पालक, अरुगुला को आसानी से प्लास्टिक की बोतल में लगाया जा सकता है। इसकी जड़े छोटी होती हैं, कम मिट्टी की जरूरत होती है। साथ ही 4-6 हफ्ते में फसल मिल जाएगी। इन पौधों को रोज 6-8 घंटे की रोशनी की जरूरत होती है।

प्लास्टिक कंटेनर में पौधे कैसे उगाएं ?
प्लास्टिक के कंटेनर (plastic bottles for gardening) में आप आसानी से हरी प्याज लगा सकते हैं। इसके लिए रसोई में निकली जड़े की काफी है, साथ ही बार-बार कटाई करें। यह पौधा पूरे साल हरा-भरा रहता है।
ये भी पढ़ें- Bathroom Plants: इनडोर प्लांट से दूर करें बाथरूम की बदबू, लगाएं 5 पौधे

प्लास्टिक की बोतल में उगने वाले पौधे कौन से हैं?
तुलसी का पौधा
प्लास्टिक कंटेनर में तुलसी का पौधा आसानी से उगाया जा सकता है। कम मिट्टी, 6 घंटे की धूप काफी है। आप हर 20-25 दिन में इसे ऊपर से काटते रहें, ताकि पौधा घना दिखे।
ये भी पढ़ें- Succulents Plants: गुलदस्ते जितनी सुंदरता देंगे सक्यूलेंट्स प्लांट्स, कम पानी देखभाल में जाएंगे खिल
अफ्रीकन वायलेट
यह पौधा हल्की रोशनी में अच्छी से बढ़ता है। इस पौधे को लगाते वक्त केवल मिट्टी में पानी दें, पत्तियों को नमी से दूर रखें। यह प्लास्टिक की बोतल में उग जाएगा।
कैलनकोई
इस पौधे की पत्तियां काफी ज्यादा मोटी होती है। अगर आप ऑफिस जाते हैं और पौधों की देखभाल की ज्यादा समय नहीं है तो इसे प्लास्टिक बोतल में लगाएं। यह पौधा कम पानी और रोशनी में अच्छे से खिलता है।
बेगोनिया
प्लास्टिक की बोतल और कम रोशनी के लिए यह पौधा कमाल का है। हालांकि, पानी देने की जरूरत हमेशा पड़ती है। इसमें फूल आते रहते हैं, इतना ही नहीं मुरझाएं फूल खुद गिर जाते हैं।
प्लास्टिक बोतल में पौधे उगाने के फायदे
- मिट्टी का पानी जल्दी नहीं सूखता है।
- बोतल पारदर्शी होती है, जड़ें देखने में आसानी।
- हल्की होने के साथ दीवार या खिड़की के लिए (plastic bottle hanging garden) बेस्ट।
- स्पेस सेविंग होने के साथ स्टाइलिश लुक!
