- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Low Maintenance Plants: ऑक्सीजन से भरा रहेगा घर, लगाएं ये 5 इंडोर लो मेंटेंस प्लांट
Low Maintenance Plants: ऑक्सीजन से भरा रहेगा घर, लगाएं ये 5 इंडोर लो मेंटेंस प्लांट
Low Maintenance Plants: दिल्ली एनसीआर में समर में भी हवा में पॉल्युशन रहता है। इसके साथ भीषण गर्मी की वजह से घर के अंदर एक सफोकेशन जैसी स्थिति बनी रही है। ऐसे में प्लांट लगाकर आप ना सिर्फ हवा को शुद्ध रख सकती हैं, और ठंडक भी पा सकती हैं।

पूरे भारत में गर्मी अपने प्रचंड स्तर पर है। कई जगह सूरज देवता आग बरसा रहे हैं। ऐसे में ठंडक पाने के लिए लोग एसी, कूलर चला रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इंडोर प्लांट भी कमरे को कूल रखते हैं। हम यहां पर 5 लो मेंटेंस प्लांट के बारे में बताएंगे, जिसे लगाकर कमरे की ब्यूटी बढ़ा सकते हैं और रूम को कूल रख सकते हैं।

ऑर्किड
ऑर्किड अपने खूबसूरत फूलों के लिए जाना जाता है। यह पौधा घर की सजावट को बेहद शानदार लुक देता है। ऑर्किड को मिट्टी की जरूरत नहीं होती, इसे पत्थरों वाले गमले में भी उगाया जा सकता है। बस इसकी जड़ों में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए। सही देखभाल मिलने पर यह लंबे समय तक खिलता रहता है।
पोथोस प्लांट
पोथोस एक तेजी से बढ़ने वाला इंडोर प्लांट है, जिसकी दिल के आकार की पत्तियां बेहद आकर्षक लगती हैं। इसकी बेल आसानी से पानी में भी उग जाती है। इसे कम रोशनी और अलग-अलग मौसम में भी रखा जा सकता है। हालांकि इसे सीधे धूप में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि तेज धूप इसकी पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती है।
लकी बैंबू
लकी बैंबू आजकल ज्यादातर घरों और ऑफिस में देखने को मिल जाता है। यह पौधा बिना मिट्टी के भी आसानी से बढ़ता है। इसे सिर्फ पानी में रखा जा सकता है। इसके लिए एक कांच के बाउल में छोटे पत्थर डालकर पौधे को सेट करें और उसमें थोड़ा पानी भर दें। ध्यान रखें कि पौधे की जड़ें हमेशा पानी में डूबी रहें। हरे रंग की पत्तियां वाला पौधा ही चुनें, क्योंकि पीली या भूरे रंग की पत्तियां खराब हेल्थ का संकेत होती हैं।
मनी प्लांट
मनी प्लांट सबसे लोकप्रिय इंडोर प्लांट्स में से एक है। इसे पानी में उगाना बेहद आसान है और इसके लिए मिट्टी या खाद की जरूरत नहीं पड़ती। यह पौधा घर की हवा को शुद्ध करने में मदद करता है और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। इसकी देखभाल बेहद आसान होती है, इसलिए यह हर घर के लिए परफेक्ट विकल्प है।
Indoor Plants for Home: बेडरूम से लेकर बालकनी तक, जानिए किस जगह कौन सा पौधा लगाना है बेस्ट
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट को सबसे बेहतरीन एयर-प्यूरिफाइंग प्लांट माना जाता है। यह कम रोशनी और कम पानी में भी आसानी से बढ़ जाता है, इसलिए इसकी देखभाल करना बेहद आसान है। रात में भी ऑक्सीजन छोड़ने वाला यह पौधा बेडरूम और लिविंग रूम के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
और पढ़ें: 1000 में खरीदें खूबसूरत कॉटन साड़ी, टीचर को मिलेगी कंफर्टेबल स्टाइलिश लुक
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.