5 Money Attracting Plants: क्या आप भी अपने घर में पैसों की बारिश चाहते हैं और आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो केवल मनी प्लांट ही नहीं बल्कि इन पांच प्लांट्स को अपने घर में जरूर लगाएं। 

5 Wealth Plants For Home: घर में पेड़ पौधे लगाने से न केवल वातावरण शुद्ध होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, बल्कि वास्तु और फेंगशुई के अनुसार कुछ पेड़ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो घर में धन और समृद्धि को आकर्षित करते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि केवल मनी प्लांट पैसों को अट्रैक्ट करता है, जबकि मनी प्लांट के अलावा भी कुछ ऐसे पौधे हैं जो घर की फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर करते हैं। हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच पौधों के बारे में जिन्हें घर में लगाने से लक्ष्मी मां की कृपा घर में बनी रहती है और पैसों की तंगी दूर होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में पैसा बढ़ाने वाले पांच पौधे

लक्ष्मी कमल

लक्ष्मी कमल मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। ये घर में सुख समृद्धि और धन की स्थिरता लाता है। आप पानी वाले गमले या कांच के बड़े कंटेनर में लक्ष्मी कमल के पौधे को लगा सकते हैं। ये पौधा घर में छांव में भी पनप जाता है।

और पढ़ें- इंडोर का AQI रहेगा 10-50 और छाएगी ब्यूटी, बिना मिट्टी के बालू-कंकड में उगाएं ये 5 प्लांट

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा न केवल अपने आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि ये घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है। तुलसी के सामने सुबह शाम घी का दीपक जलाने से धन और स्वास्थ्य दोनों में लाभ मिलता है। इसे घर में उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना शुभ माना जाता है।

बांस का पौधा

फेंगशुई के अनुसार, बांस का पौधा गुड लक और वेल्थ लेकर आता है। खासकर आपकी वर्कप्लेस, ऑफिस टेबल या घर में लिविंग रूम में बांस का पौधा जरूर लगाएं। आप पानी में साफ कंकड़ डालकर इस पौधे को आसानी से उगा सकते हैं।

जेड प्लांट

जेड प्लांट भी मनी अट्रैक्टिव प्लांट है। कहते है इसमें लक्ष्मी मां का वास होता है। इसकी पत्तियां मोटी और छोटी होती है। आप घर के मेन एंट्रेंस पर, शॉप में, ऑफिस में या लिविंग रूम में इस पौधे को लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 7-8 रंगों में खिलेगी सेवंती के फूल, माली से जानें देखभाल के 5 टिप्स

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है। साथ ही आर्थिक नुकसान से भी बचाता है। आप घर के अंदर या बाहर कहीं पर भी स्पाइडर प्लांट को लगा सकते हैं।

मनी को दूर करते हैं ये प्लांट्स

कुछ पेड़ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाने से आर्थिक संकट पैदा होता है। खासकर कांटेदार पौधे जैसे- कैक्टस, बबूल का पौधा घर में कभी नहीं लगना चाहिए। इसके अलावा सूखा, मारा या पीली पत्तियों वाला पौधा घर में होने से भी आर्थिक स्थिति डगमगाने लगती है, इसलिए हमेशा हरे भरे और हेल्दी प्लांट्स घर में लगाएं।