October Kitchen Gardening Best Time: अक्टूबर में किचन गार्डन शुरू करने का सही समय है। जानें गमले में आसानी से उगाई जाने वाली 5 सब्जियां, जो सर्दियों में देंगी ताजी फसल।
अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। आप इस महीने की शुरुआत में ठंडियों में उगने वाली सब्जी लगा सकते हैं। अगर अब तक किचन गार्डनिंग नहीं की है, तो यह समय बहुत अच्छा माना जाता जाता है। आप आसानी से कम स्पेस में भी किचन गार्डनिंग कर सकते हैं। जानिए अक्टूबर के महीने में किन सब्जियों की गार्डनिंग की जा सकती है।
गमले में उगाएं हरा प्याज
हरा प्याज अक्टूबर के किचन गार्डन के लिए काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसे गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे प्याज के बचे हुए जड़ वाले हिस्से से भी दोबारा उगाया जा सकता है।
हरी मिर्च उगेगी आसानी से
हरी मिर्च का पौधा भी गमले में लगाया जा सकता है। इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी और पर्याप्त धूप जरूरी है। पौधे को बहुत ज्यादा पानी देने से बचें और गमले में जल निकासी की व्यवस्था जरूर रखें।
धनिया के बीच से उगाएं हरी पत्तियां
धनिया घर के छोटे से गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए बीजों को हल्का-सा दबाकर मिट्टी में डालें और ऊपर से मिट्टी की पतली परत डालें। गमले को धूप वाली जगह पर रखें और मिट्टी सूखने न दें।
मूली के बीज लगाएं
अक्टूबर में मूली के बीज लगाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। मूली के लिए थोड़ा गहरा गमला चुनें, ताकि इसकी जड़ को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। मिट्टी भुरभुरी और पानी निकासी वाली होनी चाहिए।
पालक का पौधा
पालक को घर पर उगाना काफी आसान है। इसके लिए बहुत बड़े गमले की जरूरत नहीं होती। अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में पालक के बीज बोएं और गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त धूप आती हो। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न डालें।
और पढ़ें: Homemade Cocopeat For Plants: नारियल के छिलके फेंके नहीं, घर पर ऐसे तैयार करें पौधों के लिए कोकोपीट
