Fertilizer from watermelon peels:1. तरबूज के छिलकों से खाद बनाने का सही तरीका क्या है? 2.लिक्विड फर्टिलाइजर पौधों में कितनी बार डालना चाहिए? 3.क्या तरबूज के छिलके पौधों की ग्रोथ बढ़ाते हैं?
गर्मियों में हर घर में तरबूज खाया जाता है और इसके छिलके भी खूब निकलते हैं। अगर आप छिलकों को फेंक देते हैं, तो इन्हें अब फेंकना बंद करें क्योंकि इनका इस्तेमाल करके आप पौधों के लिए लिक्विड खाद तैयार कर सकते हैं। तरबूज के छिलकों में पोटेशियम, कैल्शियम के साथ ही कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों को बढ़ाने में मदद करेंगे। इसे गार्डन में इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है, तो आइए जानते हैं किस तरीके से तरबूज के छिलकों का इस्तेमाल लिक्विड खाद बनाने में किया जा सकता है।

छिलकों को काटे छोटे टुकड़ों में
सबसे पहले हुए तरबूज के छिलकों को साफ कर लें और उसके बाद इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि यह जल्दी गल जाए। आप चाहे तो उनका लाल हिस्सा भी थोड़ा रहने दे सकते हैं, जिससे कि फर्टिलाइजर ज्यादा हेल्दी बनेगा। एक बड़े कंटेनर में छिलके डालें और उसमें पानी पूरा भर दें। थोड़ा सा गुड़ भी मिलाएं। अब कंटेनर को ढक्कन से हल्का ढक कर दो-तीन दिनों के लिए छांव में रख दें। ऊपर से एक कपड़ा बांध सकते हैं।
पानी को रोजाना एक बार हिलाएं
करीब 3 से 8 दिन छिलकों वाले पानी को बाहर रखा रहने दें और रोजाना एक बार हिलाएं जरूर। जब पानी हल्का भूरा दिखने लगे तब इसे से छान लीजिये। अब यह तैयार है लिक्विड खाद। छिलकों के बचे हुए हिस्से को आप कंपोस्ट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फर्टिलाइजर को सीधे पौधों में डालने के बजाय इसे पानी के साथ डाइल्यूट कर लीजिए। एक भाग तरबूज की खाद और दूसरा भाग पानी मिलाकर इस्तेमाल करें। इसे हफ्ते में सिर्फ एक से दो बार ही पौधों की जड़ों में डालें। ऐसा करने से न सिर्फ पौधे जल्दी बढ़ेंगे बल्कि पौधों में फूल भी आएंगे।
और पढ़ें: Jug Planter: प्लास्टिक, स्टील या सेरेमिक के पुराने जग से बनाएं ट्रेंडी गार्डन प्लांटर
बिना खर्च के तैयार होगी आर्गेनिक खाद
तरबूज के छिलकों से बनी खाद पूरी तरीके से ऑर्गेनिक होती है और उसे पौधों को किसी तरीके का नुकसान नहीं होता। आप चाहे तो किचन गार्डनिंग में भी तरबूज के छिलकों से बनी खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिना खर्च के ऑर्गेनिक खाद भी तैयार हो जाएगी और साथ ही ऑर्गेनिक सब्जियां भी खाने को मिलेंगी।
और पढ़ें: Balcony Gardening Tips: बालकनी में आसानी से उगाएं Sweet Corn, जानिए कौन-सी बेकार चीजें आएंगी काम
