- Home
- Lifestyle
- Gardening
- घर की खुशियों को कलह में बदलते हैं ये 5 पौधे, आज ही करें इन 5 Good Luck Plant से रिप्लेस
घर की खुशियों को कलह में बदलते हैं ये 5 पौधे, आज ही करें इन 5 Good Luck Plant से रिप्लेस
Good Luck Plant: वास्तु के अनुसार कुछ पौधे घर में निगेटिव एनर्जी और कलह बढ़ाते हैं। सूखे पौधे, कैक्टस और बोन्साई को हटाकर लकी बैंबू, मनी प्लांट, जेड प्लांट, पीस लिली और तुलसी लगाएं, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

घर में लगाए गए पौधे सिर्फ सजावट नहीं होते, बल्कि वे घर की ऊर्जा, मानसिक शांति और आपसी रिश्तों पर भी गहरा असर डालते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा, तनाव और कलह को बढ़ा सकते हैं। अगर आपके घर में बेवजह झगड़े, बेचैनी या आर्थिक रुकावटें महसूस हो रही हैं, तो एक बार अपने घर के पौधों पर जरूर नजर डालें। आइए जानते हैं कौन से 5 पौधे घर में निगेटिविटी लाते हैं और किन 5 Good Luck Plants से इन्हें तुरंत रिप्लेस करना चाहिए।
सूखा या मुरझाया पौधा- लकी बैंबू
- सूखे या आधे मरे हुए पौधे वास्तु में सबसे अशुभ माने जाते हैं। ये घर में रुकी हुई ऊर्जा और निराशा बढ़ाते हैं।
- इस पौधे से रिप्लेस करें- लकी बैंबू - यह पॉजिटिव एनर्जी, शांति और फाइनेंशियल ग्रोथ का प्रतीक माना जाता है।
कैक्टस - मनी प्लांट
- कैक्टस में कांटे होते हैं, जो वास्तु अनुसार रिश्तों में टकराव और मानसिक तनाव बढ़ाते हैं।
- मनी प्लांट रिप्लेस करें- यह धन, सौभाग्य और पारिवारिक सामंजस्य को बढ़ाता है।
बोन्साई- जेड प्लांट
- बोन्साई पौधा देखने में सुंदर होता है, लेकिन वास्तु में इसे रुकी हुई ग्रोथ का प्रतीक माना जाता है।
- जेड प्लांट से रिप्लेस करें- यह तरक्की, करियर ग्रोथ और स्थिरता का संकेत देता है।
कांटेदार पौधे - पीस लिली
- घर के अंदर कांटेदार पौधे नकारात्मकता फैलाते हैं और आपसी मनमुटाव बढ़ाते हैं।
- पीस लिली से रिप्लेस करें- यह मानसिक शांति, पॉजिटिव वाइब्स और भावनात्मक संतुलन लाती है।
बिना खुशबू वाले नकली पौधे - तुलसी
- नकली या प्लास्टिक पौधे एनर्जी को रोकते हैं या बाधित करते हैं और घर को निर्जीव बनाते हैं।
- तुलसी के पौधे से रिप्लेस करें- यह शुद्धता, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का सोर्स है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.