- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Sevanti Plant Gardening Tips: गुलाब-गेंदा नहीं, अब घर सजाएं सेवंती के फूलों से
Sevanti Plant Gardening Tips: गुलाब-गेंदा नहीं, अब घर सजाएं सेवंती के फूलों से
How To Grow Sevanti Flower Plant: आप गुलाब-गेंदा से हटकर घर की सजावट और पूजा के लिए कोई खूबसूरत फूल लगाना चाहते हैं, तो सेवंती का पौधा बेहतरीन ऑप्शन है। हल्के ठंडे मौसम में लगाया गया सेवंती का पौधा जल्दी ग्रो करता है और ढेर सारे फूल देने लगता है।

कैसे लगाएं सेवंती का पौधा
सेवंती का पौधा लगाने के लिए हल्की ठंड का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय सेवंती का फूल अच्छी तरह से ग्रो होता है और ढेर सारे फूल भी देता है। इसमें कई सारे कलर ऑप्शंस भी होते हैं।
इसे लगाने के लिए आपको एक बड़े गमले की जरूरत होगी। आप 8 से 10 इंच का गमला लें, इसके नीचे ड्रेनेज होल जरूर बनाएं।
और पढ़ें- Water Bottle Plant Care Ideas: एक बोतल,6 पौधे और जीरो मेंटनेंस ! जानें कैसे?
सेवंती के फूल के लिए कैसी मिट्टी चुनें
सेवंती के फूल के लिए आपको 40% गार्डन सॉइल, 30% गोबर की खाद्य या वर्मी कंपोस्ट, 20% रेट और 10% कॉकपिट की जरूरत पड़ेगी। इसकी मिट्टी हल्की और पानी ड्रेन करने वाली होनी चाहिए, ताकि मिट्टी में बहुत ज्यादा पानी ठहरे नहीं।
पौधा या कटिंग से कैसे लगाएं पेड़
सेवंती का पौधा लगाने के लिए नर्सरी से एक छोटा पौधा लेकर आ सकते हैं या जड़ को हल्का सा खोलकर गमले में लगाएं। मिट्टी से दबाएं और हल्का पानी देकर इसे धूप में रखें।
घर में सेवंती उगाने का तरीका
सेवंती के पौधे की देखभाल करने के लिए इसे 5 से 6 घंटे की रोजाना धूप जरूरी है। बालकनी छत या आंगन में इस पौधे को रख सकते हैं। बहुत ज्यादा छांव में फूल नहीं खिलते हैं, इसलिए इसे हल्की धूप में ही रखें।
सेवंती के पौधे की देखभाल कैसे करें
- सेवंती के पौधे को तभी पानी दें, जब मिट्टी सूखी लगे, रोज पानी ना डालें, इससे जड़े सड़ सकती हैं।
- अगर आप ज्यादा फील चाहते हैं, तो 6 से 7 इंच का पौधा होने पर नई कोपल तोड़ दें। इससे साइड ब्रांच निकलेंगी और ज्यादा फूल आएंगे।
- हर 15 दिन में वर्मी कंपोस्ट या खाद डालें।
- नीम के तेल को पानी में डालकर स्प्रे करें, जिससे कीड़े नहीं लगेंगे।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.