Winter Plant For Garden: सर्दी के मौसम में वीपिंग चेरी ब्लॉसम ट्री लगाना सही होता है। स्प्रिंग में इसमें से गुलाबी फूल निकलने लगते हैं और आपका गार्डन गुलजार हो जाता है। धूप वाली जगह पर लगाकर हल्की प्रूनिंग करें। 

Weeping Cherry Blossom Tree: अगर आप अपने गार्डन को सर्दी और बसंत के मौसम में गुलजार रखना चाहते हैं, तो ये वक्त है एक शानदार ट्री लगाने का। एक बार लगाने के बाद यह आपके लॉन या गार्डन की खूबसूरती को सालों-साल बढ़ाता रहेगा और उस प्लांट का नाम हैं वीपिंग चेरी ब्लॉसम ट्री, जिसे चेरी किकु शिदारे जाकुरा भी कहा जाता है। विंटर में इसे लगाना सबसे सही समय होता है, क्योंकि यह इसी मौसम में जड़ पकड़ता है और स्प्रिंग में बेहद खूबसूरत पिंक ब्लॉसम से खिल उठता है।

वीपिंग चेरी ब्लॉसम में क्या है खास?

इस पौधे की शाखाएं लटकती रहती है और इसमें पिंक कलर का फूल खिलता है, जो बेहद ही अट्रैक्टिव होता है। यह पौधा बेयर रूट यानी बिना गमले और मिट्टी के आता है। देखने में यह भला ही सूखा लगे, लेकिन अंदर से पूरी तरह जिंदा होता है।स्टेम को हल्का खुरचने पर हरा हिस्सा दिखता है, जो इसके जिंदा होने का संकेत है।

वीपिंक चेरी की रोपाई विधि

सबसे पहले इस पौधे की जड़ों को एक रात पानी की बाल्टी में भिगोकर रखें, ताकि यह अच्छी तरह पानी सोख ले। आप इसे जमीन या फिर बड़े कंटेनर में लगा सकते हैं। इसे ज्यादा फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं होती है। इसलिए मिक्स सॉइल में लगाएं। यह पौधा 2 से 4 मीटर तक बढ़ सकता है, लेकिन पॉट में लगाने पर इसका साइज कंट्रोल में रहता है।

कब लगाना है यह पौधा?

अक्टूबर के अंत से मार्च/अप्रैल की शुरुआत तक का समय बेयर रूट प्लांटिंग के लिए परफेक्ट है। यही वह समय होता है जब पौधा डॉर्मेंट (सुप्त) रहता है, इसलिए जड़ें सुरक्षित रूप से लगाई जा सकती हैं। इस मौसम के अलावा इस प्लांट को लगाना सही नहीं होता है। वो जल्दी जिंदा नहीं रह पाता है।

स्प्रिंग में मिलेगा गुलाबी फूलों का तोहफा

अगर आप इसे अभी लगाते हैं, तो आने वाले स्प्रिंग में यह गुलाबी, नरम, डबल पंखुड़ियों वाले फूलों से भर जाएगा। जैसे-जैसे पौधा बढ़ेगा, इसकी शाखाएं और भी ज्यादा लहराती और खूबसूरत होती जाएंगी।

सीजन के अनुसार इसका लुक बदलता है

वीपिंग चेरी ब्लॉसम हर मौसम में अलग सुंदरता दिखाता है। स्प्रिंग यानी बसंत में पिंक डबल फ्लावर। समर में चमकीले हरे पत्ते। पतझड़ में पत्ते ऑरेंज रेड हो जाते हैं। विंटर में बेयर लेकिन एलीगेंट स्ट्रक्चर का नजर आता है। छोटे गार्डन के लिए यह एक परफेक्ट प्लांट है।

View post on Instagram

और पढ़ें: खूबसूरती को 5 गुना बढ़ा देंगे ये 5 Beauty Plants, आज ही गमले में लगाएं आप

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

पॉट में लगाने पर कितना ऊंचा बढ़ने देना चाहिए?

इसकी ऊंचाई आप अपने अनुसार रख सकते हैं। लेकिन इसे बड़े पॉट में लगाएं और हल्की प्रूनिंग करें। यह मेन तना को ज्यादा काटना पसंद नहीं करता है।

बेयर रूट सिर्फ इसी मौसम में क्यों लगाए जाते हैं?

क्योंकि पौधा इस समय डॉर्मेंट होता है। गर्मियों में इसे निकालना पौधे को मार सकता है।

फूल कितने साल बाद आएंगे?

पहले साल भी कुछ ब्लॉसम आ जाएंगे, लेकिन हर साल यह और खूबसूरत होता जाएगा।

भारत के लिए यह पौधा कितना सही?

यह पौधा ज्यादा सर्दी मांगता है, इसलिए कई एरिया इस प्लांट के लिए सही नहीं। लेकिन जहां का टेंपरेचर 0-12 डिग्री होता है, वहां इस प्लांट को लगाया जाता है। लगने के बाद यह थोड़ा ज्यादा तापमान भी बर्दाश्त कर लेते है।

इसे भी पढ़ें: पौधे से लगातार निकलेगी मिर्च, ब्राउन शुगर + विनेगर से बनाएं जादुई घोल