Winter Planting Tips: सर्दियों की शुरुआत में पौधे लगाते समय मिट्टी, धूप, पानी, खाद और ड्रेनेज का खास ध्यान रखें। जानें अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी गार्डनिंग टिप्स।

अक्टूबर-नवंबर का समय गार्डनिंग के शौकीन लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। मौसम में ठंडक बढ़ने लगती है और कई ऐसे पौधे होते हैं, जिन्हें सर्दियों की शुरुआत में लगाने पर अच्छी ग्रोथ मिलती है। हालांकि, इस मौसम में पौधे लगाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सही जगह, मिट्टी, धूप और पानी का संतुलन पौधों की अच्छी ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है।

पौधे लगाने से पहले मिट्टी को तैयार करें

सर्दियों के पौधे लगाने से पहले मिट्टी को अच्छी तरह तैयार करना जरूरी है। मिट्टी बहुत ज्यादा सख्त या पानी रोकने वाली नहीं होनी चाहिए। मिट्टी में वर्मी कंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद मिलाने से उसकी गुणवत्ता बेहतर होती है। इससे पौधों की जड़ों को पोषण मिलता है और उनका विकास अच्छी तरह होता है।

पौधे की जरूरत के हिसाब से जगह चुनें

हर पौधे को समान मात्रा में धूप की जरूरत नहीं होती। इसलिए पौधा लगाने से पहले यह समझ लें कि उसे कितनी धूप चाहिए। ज्यादातर सर्दियों में लगाए जाने वाले सब्जियों और फूलों के पौधों को पर्याप्त धूप की जरूरत होती है। गमले या क्यारी को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को दिन में कई घंटे प्राकृतिक रोशनी मिल सके।

जरूरत से ज्यादा पानी न दें

मौसम ठंडा होने पर मिट्टी से पानी के वाष्पीकरण की गति कम हो जाती है। ऐसे में बार-बार पानी देने से मिट्टी में नमी ज्यादा हो सकती है और पौधे की जड़ें खराब होने का खतरा रहता है। पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत को उंगली से छूकर देख लें। अगर मिट्टी पहले से नम है, तो तुरंत पानी देने की जरूरत नहीं है।

और पढ़ें: Hibiscus Grow From Cutting: गुड़हल की कटिंग लगाने का सही तरीका, 1 गलती हुई तो नहीं आएंगी जड़ें!

गमले में ड्रेनेज का रखें ध्यान

अगर आप गमले में पौधे लगा रहे हैं तो उसके नीचे पानी निकलने के लिए पर्याप्त छेद जरूर होने चाहिए। गमले में पानी जमा रहने से जड़ों में फंगस और सड़न की समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसा गमला चुनें जिसमें अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके।

एक साथ बहुत सारे बीज न लगाएं

किचन गार्डन या फूलों की क्यारी तैयार करते समय अक्सर लोग एक ही जगह बहुत सारे बीज डाल देते हैं। इससे पौधों को पर्याप्त जगह, हवा और पोषक तत्व नहीं मिल पाते। बीज बोते समय पैकेट पर दिए गए अंतर और गहराई के निर्देशों का ध्यान रखें। पौधे बड़े होने पर जरूरत के अनुसार उनकी छंटाई भी करें।

और पढ़ें: Hydrocotyle Pennywort को पानी के बाउल में कैसे उगाएं? जानें आसान तरीका