Yellow leaves treatment: पौधों की पत्तियां पीली क्यों पड़ती हैं? जानें क्या आयरन की कमी इसका कारण है, इसके लक्षण और आसान उपाय जिससे पौधे फिर से हरे-भरे और स्वस्थ बन सकें।

अगर पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो आप एक आसान उपाय के तहत पौधों को हरा-भरा बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खरीदने की जरूरत नहीं बल्कि घर में पड़ी बेकार जंग लगी लोहे का सामान काम आएगा। जी हां! पौधों में आयरन की कमी के कारण पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। अगर थोड़ा सा आयरन देंगे, तो पौधा फिर से हरा-भरा हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे जंग लगी कील पीले पत्ते वाले पौधे को फिर हरा-भरा बना देती है।

पौधे की पत्तियां क्यों पीली पड़ती हैं?

जिस तरीके से हमारे शरीर को आयरन चाहिए होता है, ठीक उसी प्रकार से पौधों को भी आयरन की जरूरत पड़ती है। जब पौधे में आयरन की कमी हो जाती है, तो इससे पत्तियां पीली पड़ने लगते हैं। आयरन पौधों में क्लोरोफिल बनाने में मदद करता है, जिससे कि पत्तियां हरी-भरी बनी रहती हैं। अगर लगातार आयरन की कमी बनी रहे, तो पत्तियां हरी की बजाय पीले होने लगती हैं। नाइट्रोजन की कमी, धूप की कमी, या फिर मिट्टी के पीएच बैलेंस न होने के कारण भी पौधे की पत्तियां पीली होने लगते हैं।

और पढ़ें: Balcony Mini Pond Ideas: पुराने प्लास्टिक टब में उगाएं कमल, बालकनी में क्रिएट करें मिनी पॉन्ड लुक

जंग लगी कील को डालें पानी में 

पौधे के लिए रस्टी फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपके घर में लोहे की जंग लगी सामान जैसे कील, पेंच आदि को पानी में 24 घंटे के लिए डालना होगा। साथ ही इसमें नींबू के एक या दो छोटे टुकड़े डाल दें। 24 घंटे बाद तक पानी में आयरन और नींबू में उपस्थित सीट्रिक एसिड का रिएक्शन होगा जिससे कि आयरन युक्त लिविक्ड तैयार हो जाएगा। अब इस पानी को महीने में एक से 2 बार पौधों में डालना। वैसे तो आप मार्केट से फर्टिलाइजर भी खरीद कर पौधों में डाल सकती हैं लेकिन ये आसान उपाय बिना किसी खर्चे के हो जाएगा।

रस्टी फर्टिलाइजर यूज करते समय ध्यान रखें ये बातें

बहुत ज्यादा आयरन का पानी इस्तेमाल करने से मिट्टी की pH लेवल बिगड़ सकती है। साथ ही अधिक एसिड यानी नींबू पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। 

और पढ़ें: Wooden Stands For Houseplants: इनडोर प्लांट के लिए 8 वुडन स्टैंड, छोटे कमरे में भी होंगे फिट