सुबह-सुबह सबको करना चाहिए ये 5 योगा, बॉडी रहेगी फिट
नियमित योगाभ्यास से डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, ऊर्जा का स्तर सुधारता है और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर भगाने के लिए नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करना चाहिए। सूर्य नमस्कार एक ऐसी साधना है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। ऊर्जा के स्तर में सुधार करती है। यह एक समग्र योग शैली है जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है।

बद्धकोणासन करने से पेट की चर्बी कम होती है। अंदरूनी जांघों का हिस्सा मजबूत होता है। गतिशीलता में सुधार होता है। आपका कोर मजबूत होता है। आपकी नियमित व्यायाम दिनचर्या में इस आसान शक्तिशाली योग मुद्रा को शामिल करने के कई फायदे हैं। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो घंटों बैठकर काम करते हैं।
"योगासनों का राजा" कहे जाने वाले शीर्षासन से रक्त परिसंचरण, याददाश्त, एकाग्रता बढ़ती है। बालों के विकास को बढ़ावा देता है। शीर्षासन में आप जितनी देर तक रह सकते हैं, उतने ही फायदे हैं।
सर्वांगासन को सभी आसनों की रानी कहा जाता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने में यह आसन बहुत कारगर है। यह मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मददगार है। यह मुद्रा पुरानी अनिद्रा में मदद करती है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाता है।
प्रत्येक योग साधना का अंत शवासन से होता है। यह आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है। नियमित रूप से शवासन साधना करने से चिंता कम होती है। सामान्य थकान, सिरदर्द आसानी से दूर हो जाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.