काली चाय ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा कम करती है। इसके पॉलीफेनोल्स कैंसर से बचाव में मदद कर सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन घटाने और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार करती है।

चाय दुनिया के सबसे पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है। हर साल 21 मई को इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है। चीन और श्रीलंका के चाय बागानों से लेकर भारत की मशहूर चाय की दुकानों तक, चाय पीढ़ियों से समाज और परंपराओं को जोड़ती आई है। आइए जानते हैं चाय, खासकर काली चाय (Black Tea) पीने के कुछ शानदार हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहला फायदा

स्टडीज के मुताबिक, ब्लैक टी में मौजूद थियाफ्लेविन्स (Theaflavins) और थियारुबिगिन्स (Thearubigins) हाइपरग्लाइसीमिया यानी हाई ब्लड शुगर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

दूसरा फायदा

ग्रीन और ब्लैक टी दोनों में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) होते हैं, जो पौधों से मिलने वाले माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स हैं। ये पॉलीफेनोल्स कैंसर सेल्स की ग्रोथ को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

तीसरा फायदा

ज्यादातर स्टडीज में कहा गया है कि रोजाना तीन कप ब्लैक टी पीने से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है। हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी, भूलने की बीमारी (डिमेंशिया), अंधापन और सेक्शुअल कमजोरी का खतरा काफी बढ़ जाता है।

चौथा फायदा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 80 फीसदी तक स्ट्रोक को रोका जा सकता है। स्टडीज बताती हैं कि रोजाना तीन से चार कप ब्लैक टी पीने से स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

पांचवां फायदा

खून में शुगर का लेवल बढ़ने से लिवर की बीमारियां, मोटापा, तनाव और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज का मुख्य कारण इंसुलिन हार्मोन का ठीक से काम न करना या कम बनना है, जो ब्लड शुगर को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाता है।

छठा फायदा

चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करके नेचुरल तरीके से वजन घटाने में मदद कर सकती है। अगर इसे बिना दूध या चीनी के पिया जाए और साथ में एक्टिव लाइफस्टाइल और संतुलित डाइट अपनाई जाए, तो इसके बेहतरीन नतीजे मिलते हैं।

सातवां फायदा

चाय में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। ब्लैक टी बालों को पतला करने वाले हॉर्मोन्स को रोकने और स्कैल्प (सिर की त्वचा) की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है।