How typhoid spreads: टाइफाइड कैसे फैलता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे करें? जानिए दूषित पानी और भोजन से फैलने वाली इस बैक्टीरियल बीमारी के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव के आसान उपाय।
सोशल मीडिया में छा चुके कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम में वीडियो डालकर इस बात की जानकारी दी थी। इस बीमारी में इंसान को न सिर्फ तेज बुखार आता है बल्कि शरीर भी कमजोर हो जाता है। टाइफाइड को कभी भी हल्की बीमारी समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। क्या आप जानते हैं कि टाइफाइड जैसी बीमारी आखिर कैसे फैलती है? यह बीमारी बैक्टीरिया के इन्फेक्शन की वजह से फैलती है, जिसमें गंदगी मुख्य कारण होता है। जानते हैं कि यह बीमारी कितनी गंभीर होती है और इसके लक्षण क्या है?
टाइफाइड कैसे फैलता है?
टाइफाइड बैक्टीरियल संक्रमण है, जो साल्मोनेला टाइफी नाम के बैक्टीरिया के कारण फैलता है। दूषित पानी में अगर टाइफाइड का बैक्टीरिया मौजूद होता है, तो इसे पीने से व्यक्ति संक्रमित हो जाता है। वहीं दूषित खाने से, गंदे वॉशरूम, हाथों की सफाई न होने के कारण टाइफाइड फैलता है। यह इंफेर्शन संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से भी फैल जाता है। दूषित वातावरण पर भी यह बीमारी तेजी से फैलती है।
टाइफाइड के लक्षण क्या हैं?
- कई दिनों तक लगातार तेज बुखार
- सिरदर्द
- कमजोरी और थकान
- पेट दर्द
- भूख कम लगना
- कब्ज या दस्त
- शरीर पर हल्के गुलाबी रंग के दाने
और पढ़ें: डॉक्टर ने बताए एसिड रिफ्लक्स भगाने के 5 सिंपल तरीके, बिना दवा के होगा काम
टाइफाइड से कैसे बच सकते हैं?
- टाइफाइड की बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है। कुछ बातों का ध्यान रखें।
- इसके लिए हमेशा उबाल और फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं।
- खाने के पहले और टॉयलेट के बाद साबुन से हाथों को अच्छी तरीके से धोएं।
- फल और सब्जियों को भी अच्छी तरीके से धोकर खाना चाहिए।
- टाइफाइड वैक्सीन इस बीमारी से बचाने में मदद करता है।
अगर किसी भी इंसान को 3 से 5 दिन से लगातार तेज बुखार आ रहा है या पेट दर्द कमजोरी है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। डॉक्टर ब्लड कल्चर से बीमारी डायग्नोज करते हैं। साथ ही एंटीबैक्टीरियल मेडिसिन का इस्तेमाल किया जाता है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है।
और पढ़ें: Amazon-TikTok की ज्वेलरी में मिला कैंसर वाला ज़हर! क्या आप भी पहन रहे हैं ये गहने?
