Corona Update: देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, जबलपुर में एक महिला की डिलीवरी के बाद मौत।

Corona latest Update: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच मौत का सिलसिला जारी है। रविवार के दिन भी करीब 11 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली, छत्तीसगढ़, एमपी और महाराष्ट्र में कोरोना के कारण एक-एक मौत हुई। इस तरह से देश के 31 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 7,264 एक्टिव कोरोना के केस पाए गए। केरल सबसे ज्यादा 1,920 मामलों के साथ सबसे आगे है। वहीं गुजरात में 1,433 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 747 नए केस पाए गए। 24 घंटे में फिलहाल कोई नया केस नहीं मिला है लेकिन 119 नए मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिलीवरी के बाद महिला की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर से रविवार को दुखद खबर सामने आई है। 27 साल की महिला को कोविड संक्रमण हो गया था। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। कोरोना के नए वेरिएंट से अब तक 108 मौतें हो चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना से लड़ने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 

कोरोना के 40 नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना के नए 40 केस सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में 47 साल के मरीज ने जान गवा दी। वहीं शनिवार को 2 नए मरीजों की मौत हो गई।

बीमार व्यक्ति रखें खुद का ख्याल

अगर कोई व्यक्ति किसी क्रॉनिक बीमारी से गुजर रहा है तो उसे खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बीमार व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होती है जिसके कारण कोरोना का संक्रमण अधिक असर करता है। कोरोना के संकट से बचने के लिए सामान्य सर्दी जुकाम को कमतर न आंके। एक हफ्ते से ज्यादा जुकाम हने पर डॉक्टर से संपर्क करें और बीमारी का इलाज करें। 

प्रेग्नेंट महिलाएं रखें खुद का ख्याल

प्रेग्नेंट महिलाएं भी कोरोना से आसानी से संक्रमित हो सकती हैं। अगर प्रेग्नेंट महिला को सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखें तो ओटीसी दवाओं का सेवन करने से बचना चाहिए। डॉक्टर से जांच कराने के बाद ही इलाज कराएं।