Covid19 Daily Update: देशभर में कोविड-19 के केस फिर से बढ़ रहे हैं। दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या में तेजी आई है। वैक्सीन और प्रिकॉशन से संक्रमण की गंभीरता कम हो सकती है।

Covid-19: देश के साथ-साथ दिल्ली में कोविड-19 के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना के कारण एक व्यक्ति के मरने की खबर सामने आई है। इस वक्त देशभर में कोरोना के 3961 एक्टिव केस हैं। इसमें केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली में अधिक संख्या में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर कोरोना के लक्षण दिखते ही ट्रीटमेंट कराया जाए तो बीमारी के भयावह रूप से बचा जा सकता है। दिल्ली में कोरोना के 47 नए संक्रमण के बारे में पता लगा है। वहीं केरल में 1435 कोविड-19 केस और महाराष्ट्र के साथ दिल्ली में 506 और 483 एक्टिव केस हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कम प्रतिरोधक क्षमता में कोरोना का अधिक प्रभाव

यूनियन हेल्थ मिनिस्टर के अनुसार 22 साल की महिला जो की पोस्ट ट्यूबरक्लोसिस लंग कंडीशन से जूझ रही थी, उसे कोरोना के कारण मौत का सामना करना पड़ा। आपको बताते चलें कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर कोरोना का अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही बीमार है तो उसे कोरोना के हल्के लक्षण भी गंभीर बीमार कर सकते हैं। 

कोरोना में वैक्सीन की किसे जरूरत?

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने 65 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए एक नई वैक्सीन अप्रूव की है। वहीं 12 साल से 64 साल के लोग जिन्हें हेल्थ कंडीशन है, वो भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना इनफेक्शन की गंभीरता को कम किया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन डॉक्टर से कंसल्ट करवाने के बाद ही लगवाना चाहिए। जिन लोगों को कोरोना का हल्का इंफेक्शन है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह लोग जो 75 से अधिक उम्र के हैं, जिनकी कीमोथेरेपी हो चुकी है या फिर अनकंट्रोल्ड डायबिटीज है या लंबे समय से स्टेरॉयड ले कर रहे हैं, उन्हें अधिक प्रिकॉशन लेने की जरूरत है। ऐसे व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके कोरोना से बचने के उपाय के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।