PCOS/PCOD में क्या खाना चाहिए क्या नहीं ये हर किसी को नहीं पता होता है, जिसके चलते बहुत से लोग हेल्दी दिखने वाली चीजों को भी PCOS/PCOD में खाते हैं। ऐसे में हमें क्या नहीं खाना चाहिए ये आज हम आपको बताएंगे, जिससे आप इससे जल्दी ठीक हो पाएं।

List of foods to avoid for PCOS And PCOD: PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) और PCOD (Polycystic Ovarian Disease) आजकल महिलाओं में बहुत आम समस्या बन चुकी है, खासकर 15 से 40 की उम्र में। इसका सीधा असर हार्मोनल बैलेंस, पीरियड्स की नियमितता, वजन, त्वचा और यहां तक कि फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी डाइट इस स्थिति को बेहतर भी बना सकती है और बदतर भी? कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं जो इंसुलिन को स्पाइक करती हैं, शरीर में सूजन बढ़ाती हैं और हार्मोनल असंतुलन को और गंभीर कर देती हैं।

PCOS या PCOD है तो अवॉइड करें ये फूड्स

View post on Instagram

Refined Carbs (सफेद ब्रेड, डोसा, इडली, पास्ता आदि)

  • ये खाने में भले हल्के लगें लेकिन ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं।
  • इससे शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ता है, जो PCOS की सबसे बड़ी वजहों में से एक है।
  • इनके बदले में मिलेट्स, ब्राउन राइस या ओट्स को चुनें।

Sugary Snacks & Drinks (मिठाइयां, सोडा, पैकेज्ड जूस आदि)

  • ज्यादा चीनी शरीर में इंसुलिन को और बिगाड़ती है, जिससे हार्मोनल गड़बड़ी होती है।
  • इसके अलावा यह वजन बढ़ाने और मुंहासों का भी कारण बन सकती है।
  • मीठे की क्रेविंग हो तो गुड़, शहद या खजूर जैसे नैचुरल ऑप्शन चुनें।

Fried & Processed Foods (पकौड़े, समोसे, चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स आदि)

  • इनमें ट्रांस फैट और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं।
  • ये वजन कम करने में भी रुकावट डालते हैं।
  • PCOS में सूजन कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

Dairy-Heavy Foods (दूध, पनीर, मलाईदार मिठाइयां)

  • कुछ महिलाओं में डेयरी का सेवन हार्मोन असंतुलन और एक्ने (Acne) बढ़ा सकता है।
  • खासतौर पर अगर आपका शरीर डेयरी को आसानी से पचाता नहीं है, तो इससे बचना फायदेमंद हो सकता है।
  • प्लांट-बेस्ड मिल्क जैसे बादाम या ओट मिल्क।

Packaged & Junk Foods (कुकीज, बर्गर, प्रोसेस्ड मीट आदि)

  • इनमें अल्ट्रा प्रोसेस्ड इंग्रीडिएंट्स और अनहेल्दी फैट्स होते हैं जो पीरियड्स इररेगुलर कर सकते हैं।
  • साथ ही ये आपकी मेंटल हेल्थ पर भी असर डाल सकते हैं, जिससे मूड स्विंग्स बढ़ते हैं।

क्या खाएं:

  • फाइबर-रिच फूड्स जैसे फल, हरी सब्जियां, बीन्स।
  • होल ग्रेन्स – ब्राउन राइस, क्विनोआ, रागी।
  • हेल्दी फैट्स – नट्स, सीड्स, अवोकाडो।
  • प्रोटीन – पनीर (कम मात्रा में), दालें, अंडा सफेद हिस्सा।
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी हर्ब्स – हल्दी, अदरक, तुलसी।