Sunita Ahuja 4 AM Routine: सुनीता आहूजा की एक मॉर्निंग हैबिट आपको पूरी तरह से बदलकर रख सकती है। इसे अपनाकर आप फिटनेस और ग्लोइंग स्किन मेंटेन कर सकती हैं। 

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी उम्र से कहीं ज्यादा युवा और ग्लोइंग दिखाई देती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी हेल्थ, फिटनेस और स्किन के ग्लो का असली राज महंगे स्किनकेयर नहीं, बल्कि सुबह 4 बजे उठने वाली दिनचर्या है। सुनीता कहती हैं कि जब से उन्होंने अमृत वेला में उठना शुरू किया है, उनकी हेल्थ, माइंड और स्किन, तीनों में शानदार सुधार आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है अमृत वेला?

भारतीय संस्कृति में अमृत वेला वह समय माना गया है जब सुबह सूर्यो दय से पहले वातावरण शुद्ध, शांत और ऊर्जा से भरा होता है। यह समय मन को स्थिर, शरीर को हल्का और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। ये समय सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच होता है। इस समय किया गया मेडिटेशन, प्राणायाम या जाप मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर गहरा असर डालता है।

और पढ़ें - ठंड में सिरदर्द की छुट्टी! 10 मिनट में तैयार करें हर्बल बाम

सुनीता आहूजा की मॉर्निंग रूटीन 

4 बजे उठना : सुनीता बताती हैं कि अब यह उनकी आदत बन गई है। अलार्म नहीं, बल्कि खुद-ब-खुद उनकी आंखें खुल जाती हैं। सुनीता आहूजा ने बताया कि सुबह 6 बजे से पहले किया गया हर काम चेहरे पर दिखता है चाहे मेडिटेशन हो, पूजा या जाप।

मेडिटेशन और मंत्र-जाप : उठने के बाद वो आध्यात्मिक एक्टिविटी में समय देती हैं। जैसे लोककथाओं में इसे मानसिक डिटॉक्स माना जाता है। इससे मन शांत होता है, तनाव और नेगेटिविटी कम होती है और चेहरे पर नैचुरल क्लैरिटी आती है।

सुबह की वॉक : करीब 5:30 बजे वो एक घंटे की वॉक पर जाती हैं। क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर सुबह सबसे ज्यादा होता है। वॉक से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे स्किन ब्राइट और हेल्दी दिखती है।

और पढ़ें - ठंड में सिरदर्द की छुट्टी! 10 मिनट में तैयार करें हर्बल बाम

क्यों इस रूटीन की तारीफ होती है?

वैज्ञानिक रिसर्च कहती है कि जल्दी उठने वाले लोग ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं। योग और आयुर्वेद के अनुसार, अमृत वेला में की गई प्रैक्टिसेज शरीर में प्राण ऊर्जा बढ़ाती हैं। यह समय आपका मी टाइम होता है यानि बिना फोन और बिना डिस्टर्बेंस वाला।

आप कैसे शुरू करें?

हमेशा छोटी आदतों से शुरू करें। 4 बजे नहीं, पहले 6 बजे उठने की आदत डालें। फिर 10 मिनट मेडिटेशन और 10 मिनट वॉक से शुरुआत करें। रात में स्क्रीन टाइम कम करें और नींद पूरी लें।