Health Tips: 71 साल के नाटे विल्किंस ( Nate Wilkin) को देखकर कोई भी उनकी उम्र पर यकीन नहीं करता है। वो बोलते हैं कि मैं बूढ़ा नहीं हो रहा हूं, बल्कि बेहतर हो रहा हूं। इसके पीछे वजह इटिंग हैबिट्स है।
Secret To Looking Young In Old Age: 71 साल की उम्र में ज्यादातर लोगों के कमर झुक जाते हैं, स्किन ढीली पड़ जाती है और वो बचे हुए जीवन से निराश नजर आने लगते हैं। लेकिन 71 साल के Nate Wilkins ऐसा नहीं ऐसा नहीं मानते हैं। वो कहते हैं कि मैं बूढ़ा नहीं हो रहा, मैं बेहतर हो रहा हूं। उनके अंदर 20 साल के लड़के जितनी ताकत है और वो काफी यंग भी लगते हैं।
नाटे विल्किंस को देखकर कोई नहीं कहता है कि उनकी उम्र 71 साल की है। लोगों को लगता है कि वो अपनी उम्र को लेकर झूठ बोल रहे हैं। लेकिन नाटे ने बताया कि कैसे वो खुद को इतना फिट रखते हैं। वो बताते है कि पहले हेल्थ को लेकर लापरवाही उनके अंदर भी थी। 50 की उम्र में डॉक्टर ने बताया कि अगर उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल नहीं बदली, तो आगे चलकर बड़ी मुश्किलें हो सकती हैं। बस ये हेल्थ वार्निंग उनकी जिंदगी बदल दी। नाटे ने खुद को पूरी तरह बदल दिया।
नाटे क्या खाते पीते हैं?
नाटे विल्किंस दिन की शुरुआत गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से करते हैं। इसके बाद थोड़ा सा प्रोटीन लेते हैं, ताकि बॉडी एक्टिव हो जाए। वर्कआउट के बाद वो चार उबले अंडे और फल खाते हैं। इसके बाद वो प्रोटीन और कार्ब्स को लंच में लेते हैं। शाम को हल्का स्नैक होता है। रात में वो फिर प्रोटीन से भरा खाना खाते हैं।
और पढ़ें: World Diabetes Day 2025: डायबिटीज होने पर 10 बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा?
नाटे ईटिंग प्लान फॉलो करते हैं?
नाटे बताते हैं कि मौका मिलता है तो बीयर और कॉकेटल भी एंजॉय करते हैं। वे कहते हैं कि मैं डाइट नहीं फॉलो करता हूं, मैं ईटिंग प्लान फॉलो करता हूं… जैसे मुझे अच्छा लगे और जैसा मेरी बॉडी मांगे।
Nate की मॉर्निंग रूटीन क्या है
हर दिन की शुरुआत वो इन चार चीजों से करते हैं। स्ट्रेचिंग-ब्रिदिंग, मूविंग एंड रिफ्लेक्टिंग। यानी वो सुबह की शुरुआत सबसे पहले स्ट्रेचिंग से करते हैं। फिर ब्रिदिंग यानी सांस लेने वाला एक्सरसाइज करते हैं। इसके बाद वो रनिंग करते हैं और फिर मेडिटेशन। इसके साथ ही, उनका खाने-पीने का एक फिक्स प्लान है, जिसकी वजह से वे खुद को बेहद फिट महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Kidney Health: ज्यादा चाय से नमक तक, रोजमर्रा की 5 आदतें किडनी पर पड़ती हैं भारी
