अपनी फिल्म 'सीता रमम' से लोगों का दिल जीतने वाली मृणाल ठाकुर बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनकी फिटनेस की भी तारीफ लोग करते हैं। अदाकारा ने अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर करके फिटनेस का सीक्रेट बताया।

हेल्थ डेस्क. अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (mrunal thakur) फिटनेस फ्रिक हैं। वो रेगुलर अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो हर दिन फिटनेस पर फोकस करने को लेकर समर्पित हैं। मृणाल हैवी एक्सरसाइज के साथ-साथ योग भी करती हैं। अदाकारा अपने चाहनेवालों को आलस्य छोड़कर स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। मृणाल का फिटनेस मंत्रा सिंपल और इफेक्टिव हैं। वो हर दिन छोटे-छोटे कदम उठाने में यकीन रखती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृणाल का फिटनेस सीक्रेट वीडियो

मृणाल ने शुक्रवार को अपनी जिम डायरी से छोटा सा वीडियो शेयर किया। वो एनिमल फ्लो वर्कआउट के साथ-साथ पुशअप्स और डंबल करती दिखाई दीं। वीडियो में आप अभिनेत्री को डंबल वर्कआउट के साथ अपने दिन के फिटनेस रूटीन की शुरुआत करते देखा जा सकता है। इसके बाद उन्हें डबल के साथ पुशअप करते देख सकते हैं। फिर, मृणाल को क्रॉलिंग रूटीन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ मृणाल ने लिखा, "हर दिन थोड़ी प्रगति! एनिमल फ्लो वर्कआउट को रूटीन में शामिल करना। आप भी देखिए अदाकारा का वीडियो-

View post on Instagram

कई तरह के शारीरिक फायदे पहुंचाते हैं एनिमल फ्लो एक्सरसाइज

डंबल स्क्वैट्स, जैसा कि वीडियो में मृणाल ने किया है। वो कई हेल्थ बेनिफिट को साथ लेकर आता है। यह निचले शरीर और कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। यह पश्च श्रृंखला की मांसपेशियों को सक्रिय करने और घुटनों और टखनों को स्थिर करने में भी मदद करता है। वहीं पुशअप्स कोर और अपर बॉडी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने और शरीर के पोश्चर को सुधारने में मदद करता है। एनिमल फ्लो एक्सरसाइज क्वाड्स, ग्लूट्स, शोल्डर गर्डल, पेट की गहरी मांसपेशियों और आपके कूल्हों और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

गुमराह में नजर आएंगी मृणाल

अदाकारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'गुमराह' में नजर आएंगी। जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म में पहली बार मृणाल और आदित्य साथ नजर आने वाले हैं।