Healthy Winter Soup: सर्दियों में पालक सूप और गाजर–बीटरूट सूप शरीर को आयरन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और गर्माहट देते हैं। ये इम्युनिटी बढ़ाते हैं, स्किन को ग्लो देते हैं, पाचन सुधारते हैं और बीमारियों से बचाते हुए विंटर डाइट को सुपर हेल्दी बनाते हैं।

सर्दियों में शरीर को गर्म, मजबूत और बीमारियों से दूर रखने के लिए डाइट में ऐसी चीजें जरूरी शामिल करें, जो इम्युनिटी बढ़ाएं, शरीर को विटामिन-आयरन दें और पाचन को बेहतर बनाएं। ऐसे में पालक सूप और गाजर-बीटरूट सूप विंटर डाइट के दो सबसे पावरफुल सुपर-ड्रिंक हैं। दोनों ही सूप को बनाना बहुत आसान है, कम कैलोरी वाले हैं और हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट विंटर टॉनिक की तरह काम करते हैं। आइए इनके फायदे ताकी आप भी इसे डाइट में ऐड करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पालक सूप के फायदे (Spinach Soup Benefits)

आयरन और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है

पालक आयरन से भरपूर होता है, जो विंटर में होने वाली कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याओं से बचाता है। इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- अगर पेरेंट्स को AIDS है, तो क्या बच्चों को भी एड्स हो सकता है?

इम्युनिटी को मजबूत करता है

पालक में विटामिन C, K, A और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सर्दियों में होने वाले वायरल इंफेक्शन, खांसी-जुकाम और बुखार से बचाते हैं।

पाचन को बेहतर बनाता है

पालक का फाइबर पाचन को एक्टीव रखता है और कब्ज जैसी समस्या सर्दियों में दूर होती है।

हड्डियों और स्किन के लिए फायदेमंद

विटामिन K और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत करते हैं, वहीं एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रखते हैं।

गाजर–बीटरूट सूप के फायदे (Carrot–Beetroot Soup Benefits)

View post on Instagram

ब्लड प्यूरीफिकेशन और ग्लोइंग स्किन

बीटरूट खून को साफ करता है, जबकि गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन त्वचा को अंदर से ग्लो देता है। विंटर में स्किन ड्राई या डल नहीं होती।

शरीर को विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट देता है

यह सूप आंखों की रोशनी, इम्युनिटी और सेल्स को रिपेयर करने के लिए बेहद फायदेमंद है, जिससे शरीर बीमारियों से जल्दी लड़ पाता है।

एनर्जी और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है

बीटरूट का नाइट्रेट ब्लड फ्लो सुधारता है, जिससे शरीर में गर्माहट और एनर्जी बनी रहती है।

हार्ट और लिवर के लिए टॉनिक

बीटरूट-गाजर का संयोजन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और लिवर को साफ रखने में मदद करता है, जिससे संपूर्ण मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें- Carrort Juice: सेहत को मिलेगा तगड़ा फायदा, जब हर सुबह गाजर के जूस में मिलाकर पिएंगे ये चीजें