Narendra Modi healthy habits: पीएम नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र में भी फिटनेस के लिए युवाओं से प्रेरणा हैं। जानिए उनकी लाइफस्टाइल, योगा, डाइट और नेचर-प्रेम से जुड़ी आदतें, जिन्हें अपनाकर आप भी बढ़ती उम्र में हेल्दी और एक्टिव रह सकते हैं।

PM Modi Lifestyle: 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ती उम्र में भी एकदम फिट हैं। फिटनेस के लिए पीएम मोदी स्ट्रिक्ट रूल्स फॉलो करते हैं। इन रूल्स में रोजाना योगा, सात्विक भोजन के साथ अन्य एक्टिविटी भी शामिल है। आइए जानते हैं बढ़ती उम्र में फिट रहने के लिए नरेंद्र मोदी से कौन-सी आदतें सीखी जा सकती हैं।

फिजिकल और मेंटल फिटनेस के लिए रोजाना योगा

View post on Instagram
 

प्रधानमंत्री के योगा प्रेम से देश का हर नागरिक वाकिफ है। 70 से अधिक उम्र होने पर भी पीएम रोजाना सुबह उठकर कुछ समय के लिए योगा जरूर करते हैं। उनके योग में सेतुबंधासन, वज्रासन, भुजंगासन और उत्तानपादासन आदि शामिल हैं। योग करने से जहां दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है, वहीं फिजिकल और मेंटल हेल्थ भी फिट रहती है। 

नेचर के बेहद करीब रहते हैं पीएम मोदी

View post on Instagram
 

नरेंद्र मोदी को नेचर के करीब रहना बेहद पसंद है। उन्हें कुछ समय के लिए पेड़-पौधों को देखना, नए पौधे लगाना और वातारण की शांत ध्वनि में मेडिटेशन करना पसंद है। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है, तो उससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और इंसान चीजों को लंबे समय तक याद रखता है। 

और पढ़ें: Daily Chair Yoga Routine: ऑफिस में करें 4 चेयर योगा, गर्दन और पीठ दर्द से पाएं छुटकारा

ट्रेवलिंग से शरीर रखते हैं स्वस्थ नरेंद्र मोदी

View post on Instagram
 

अगर आप बढ़ती उम्र में भी खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो ट्रेवलिंग जरूर करें। नरेंद्र मोदी को प्राकृतिक खूबसूरती के बीच रहने के अलावा जंगलों में जानवरों के बीच वक्त बिताना, समुद्री जीवों के बारे में जानना बेहद पसंद है। घूमना एक कम प्रभाव वाला व्यायाम होता है, जो शरीर को स्वस्थ्य रखता है। घूमने के बाद नींद भी अच्छी आती है और व्यक्ति खुद को स्ट्रेस फ्री महसूस करता है।

शाम 6 बजे के बाद नहीं खाते खाना

संतुलित आहार लेने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात खाने में यकीन नहीं करते हैं। उनका डिनर शाम को 6 बजे तक हो जाता है। डिनर में पीएम मोदी गुजराती दाल खिचड़ी, चावल-दाल आदि खाना पसंद करते हैं। साथ में सलाद खाना भी उन्हें पसंद है।

और पढ़ें: PM Modi Diet Plan: पीएम मोदी का डाइट प्लान, फॉलो कर लिया तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार