Shefali jariwala: 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ। जानें कार्डियक अरेस्ट क्या है, इसके कारण और क्या करें ऐसी आपात स्थिति में।

Shefali jariwala cause of death: कांटा लगा गर्ल फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक कार्डियक अरेस्ट से 42 साल की उम्र में निधन हो गया। अचानक से एक्ट्रेस का चले जाना उनके फैंस को हैरान कर रहा है। कुछ सालों में अचानक से कार्डियक अरेस्ट से मरने वालों की संख्या बढ़ी है। लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर कार्डियक अरेस्ट अचानक कैसे हो जाता है। आईए जानते हैं कार्डियक अरेस्ट के कारण आखिर दिल काम करना क्यों बंद कर देता है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?

कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसके कारण अचानक से हृदय धड़कना बंद कर देता है। हृदय जब काम करना बंद कर देता है तो मस्तिष्क के साथ ही शरीर के अन्य अंगों में ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। अगर व्यक्ति को तुरंत इलाज ना मिले तो उसकी वहीं पर उसकी मृत्यु हो सकती है। कार्डियक अरेस्ट एक नहीं बल्कि कई कारणों से हो सकता है।

कार्डियक अरेस्ट के कारण क्या हैं?

कार्डियक अरेस्ट एक नहीं बल्कि कई कारणों से हो सकता है। हृदय रोग, विद्युत गड़बड़ी (हार्ट इलेक्ट्रिकल डिस्टरबेंस) या फिर बाहरी कारक जैसे की कोरोनरी संबंधी समस्या, हृदय के वाल्व में गड़बड़ी, जन्मजात हृदय दोष, अधिक मात्रा में खून कम हो जाना, शरीर में ऑक्सीजन की कमी, बिजली का झटका लगना, डूबना या फिर कुछ दवाओं का अधिक सेवन करने से कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। कई बार कार्डियक अरेस्ट के कारण अज्ञात होते हैं और व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाती है।कार्डियक अरेस्ट आने पर व्यक्ति अचानक से बेहोश हो जाता है और सांस लेना बंद कर देता है। कार्डियक अरेस्ट दिल के दौरे से अलग होता है।

कार्डियक अरेस्ट होने पर क्या किया जा सकता है? 

किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट आता है तो ऐसे में उसे सीपीआर (CPR) देना चाहिए। सीपीआर हृदय की पंपिंग क्रिया को चालू करने में मदद करता है। व्यक्ति की छाती में दबाने से ऑक्सीजन प्रवाह शुरू हो सकता है और व्यक्ति की जान भी बच सकती है। अगर व्यक्ति सांस नहीं ले पा रहा है या फिर अचानक से बेहोश हो जाता है तो तुरंत सीपीआर देखकर उसकी मदद करें और डॉक्टर के पास तुरंत ले जाएं।